Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बेलखेड़ा में उर्वरक विक्रेता के यहां मिली 44 बोरी डीएपी जब्त

07 अक्टूबर 2024, जबलपुर: बेलखेड़ा में उर्वरक विक्रेता के यहां मिली 44 बोरी डीएपी जब्त – नकली डीएपी के विक्रय की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर कृषि अधिकारियों के जाँच दल ने रविवार को बेलखेड़ा स्थित नमस्‍ती कृषि एग्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में इस प्रतिष्‍ठान तथा उससे लगे हुए गोदाम में लाइसेंस के साथ ओ फॉर्म की संलग्नता के बिना आईपीएल कंपनी की डीएपी की 44 बोरियां पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान की प्रोप्राइटर दीपशिखा ठाकुर मौजूद नहीं थी । जांच दल को बताया गया कि उनके भाई भानुप्रताप सिंह लोधी इस प्रतिष्ठान का कामकाज देखते हैं और मौके पर वे मौजूद भी थे। श्री लोधी द्वारा जांच दल के समक्ष डीएपी खाद की इन बोरियों से  संबंधित  किसी भी प्रकार के दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं किये गये। साथ ही बिल बुक एवं स्टॉक रजिस्‍टर एवं मूल्‍य सूची का प्रदर्शन भी नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक निरीक्षक मेघा अग्रवाल द्वारा नोटिस जारी किया गया और डीएपी सभी 44 बोरियों का जब्ती नामा तैयार कर भानु प्रताप लोधी को सुपुर्द किया गया। जांच दल द्वारा जब्त डीएपी का विक्रय प्रतिबंधित कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए नमूना भी लिया गया।

निरीक्षण की कार्यवाही में अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी, सहायक संचालक कृषि कीर्ति वर्मा एवं श्री अमित पांडे, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी शहपुरा मेघा अग्रवाल शामिल रहे। अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. त्रिपाठी ने जिले के सभी किसानों से किसी भी तरह के उर्वरक के अवैध भंडारण, परिवहन एवं पैकिंग की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को सूचित करने की अपील की है, ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com