राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषि ऋण I किसान आंदोलन I भारत महोत्सव I पाम ऑयल मिशन I उर्वरक संतुलन I खाद्यान्न उत्पादन 

07 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. FY25 में कृषि ऋण 28 लाख करोड़ के आंकड़े को छूने की संभावना: नाबार्ड प्रमुख

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के चेयरमैन शाजी केवी ने बताया कि FY25 में कृषि ऋण 13% से अधिक की वृद्धि के साथ ₹27-28 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक में कृषि ऋण औसतन 13% की दर से बढ़ा है। इस वित्तीय वर्ष में हम ₹27-28 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

2. क्यों मोदी सरकार 3.0 ने किसानों के आंदोलन से बनाई दूरी? ये हैं 3 बड़े कारण

2020-21 में मोदी सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान उनकी यूनियनों के साथ 11 दौर की बातचीत की और आखिरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया था। लेकिन इस बार सरकार का रवैया पूरी तरह बदल गया है। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कानून समेत 12 मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है, लेकिन मोदी सरकार 3.0 इस बार बातचीत करने से बच रही है। पूरी खबर पढ़े….

3. पैक्स को बनायें जैविक बीजों का बिक्री केन्द्र: श्री शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित सहकारिता मंत्रालय में नेशनल कॉपरेटिव आर्गेनिक लि. की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। श्री अमित शाह ने कहा कि देश के सभी क्क्रष्टस् कृषि उत्पाद के स्रोत, ऑर्गेनिक उत्पादों की बिक्री के केन्द्र, और बीजों की बिक्री के केन्द्र बनें ताकि हृष्टह्ररु, हृष्टश्वरु और क्चक्चस्स्रु जैसी राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं को भी बढ़ावा मिल सके। पूरी खबर पढ़े….

4. प्रधानमंत्री मोदी ने किया ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का शुभारंभ

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस महोत्सव का विषय है- ‘विकसित भारत 2047 के लिए सशक्त ग्रामीण भारत का निर्माण’। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत में आयोजित यह भव्य महोत्सव भारत की विकास यात्रा की झलक प्रस्तुत कर रहा है I पूरी खबर पढ़े….

5. शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों को चेताया: पाम ऑयल मिशन में फंड का सही इस्तेमाल करें

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों से राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- ऑयल पाम (एनएमईओ-ओपी) के तहत अपने प्रयासों को तेज़ करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना, आयात पर निर्भरता कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है। पूरी खबर पढ़े….

6. उर्वरक संतुलन से ज़्यादा जरूरी है मिट्टी सुधार

यूरिया पर भारी सब्सिडी वास्तव में अनाज की पैदावार बढ़ाने की बजाय वायुमंडल में अधिक जहर पैदा कर रही है। इसके अलावा, 20-25 प्रतिशत यूरिया गैर-कृषि उपयोग में डायवर्ट हो रहा है और पड़ोसी देशों में भी लीक हो रहा है। पूरी खबर पढ़े….

7. नए शिखर पर पहुंचेगा खाद्यान्न उत्पादन 2025 में, कृषि क्षेत्र को 4% वृद्धि की उम्मीद

भारत 2025 में खाद्यान्न उत्पादन के नए शिखर को छूने के लिए तैयार है। अनुकूल मानसून के चलते खरीफ फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन अनुमानित है, लेकिन दालों और तिलहन में आत्मनिर्भरता की चुनौती अब भी बनी हुई है। कृषि मंत्रालय के प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, 2024-25 में खरीफ फसलों का उत्पादन 164.7 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़े….

8. वर्ष-2024 की उत्साहजनक उपलब्धियां, जल क्रांति की बुनियाद रखने वाला वर्ष रहा 2024

वर्ष 2024 को मध्यप्रदेश में जल क्रांति की बुनियाद रखने वाले वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। साल की शुरुआत से जो प्रयास चल रहे थे उन्हें अंतत: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एक ठोस बुनियाद मिली। दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना की शुरुआत की नींव पड़ी और साल के आखिर आते-आते देश की पहली नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना केन-बेतवा की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने रखी। पूरी खबर पढ़े….

9. कृषि यंत्रों की कस्टम हायरिंग पर उद्यमिता प्रशिक्षण

कृषि यंत्रों की कस्टम हायरिंग पर उद्यमिता प्रशिक्षण के अंतर्गत भा. कृ. अनु. प.-केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल में  76वें प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 24 हितग्राहियों को कृषि यंत्रों को किराए पर चलने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

10. प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े बदलाव: 2 करोड़ नए घरों का लक्ष्य

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश में गरीबी मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय ने 2025 के लिए अपने कामकाज का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी योजनाओं का सही तरीके से और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की यह कोशिश अहम मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements