जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आज 17वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता
08 अक्टूबर 2024, जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आज 17वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जनेकृविवि) जबलपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होने जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता मध्यप्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल करेंगे। समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें माननीय मंत्री, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, श्री एदल सिंह कंषाना मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह में कुल 2729 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र शामिल हैं। इसके साथ ही, 34 स्वर्ण पदक और 15 नगद पुरस्कारों से भी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल के कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा दीक्षांत भाषण देंगे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा स्वागत उद्बोधन और विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
उपाधियाँ और पुरुस्कार
वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधियाँ दी जाएंगी। सम्मानित छात्रों में से कुछ प्रमुख नामों में बी.एस.सी. (कृषि) से राजेश्वरी यादव, शुभम प्रजापति, खुशबू शर्मा, शैवाली शुक्ला, और अपेक्षा चौधरी जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें स्वर्ण पदक और नगद पुरस्कार मिलेंगे। इसके साथ ही, एम.एस.सी. और एम.टेक. के छात्रों में मेधा मिश्रा, ज्योत्सना पटेल, रिया मिश्रा और अर्पण चौकसे को भी विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विशेष तैयारियाँ और सुरक्षा प्रबंध
दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी उच्चाधिकारियों ने भाग लिया। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक अधिकारी इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे।
इसके साथ ही, शासकीय सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया है और विवेकानंद हॉल और न्यू एग्जाम हॉल में छात्रों और अभिभावकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
समारोह का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और वेबसाइट पर किया जाएगा, ताकि दूरदराज के लोग भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: