राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: किसानों से संवाद I मौसम अपडेट I तेल आयात शुल्क I ब्याज सहायता योजना I इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

04 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. गांव-गांव पहुंच रही वैज्ञानिकों की टीम, किसानों से सीधा संवाद

देश भर के गांवों में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी मुहैया कराई जा रही है। ये जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है और इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम गांवो में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों ही सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई है। पूरी खबर पढ़े….

2. महाराष्ट्र के लिए मौसम अपडेट: 7 जून 2025 तक बारिश, आंधी और तेज हवाएं संभावित

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, महाराष्ट्र के कोकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। यह स्थिति 7 जून 2025 तक बनी रह सकती है। पूरी खबर पढ़े….

3. भारत में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में जबरदस्त बढ़ोतरी, 2025 में कुल क्षेत्रफल 83.93 लाख हेक्टेयर

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 30 मई 2025 तक देश में कुल 83.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.21 लाख हेक्टेयर अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

4. सरकार ने कच्चे खाद्य तेल पर आयात शुल्क घटाया – किसानों और घरेलू तेल उद्योग को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने कच्चे खाद्य तेल (Crude Edible Oil) पर बेसिक आयात शुल्क को 20% से घटाकर 10% कर दिया है, जबकि रिफाइंड तेल पर कुल शुल्क 35.25% पर यथावत रखा गया है। यह फैसला घरेलू तेल उद्योग को मज़बूती देने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

5. ज़ायद फसल सीजन में रिकॉर्ड बढ़त: धान, दलहन और मक्का में जबरदस्त बुआई

Advertisement
Advertisement

देशभर में इस बार गर्मियों की फसलों (ज़ायद सीजन) की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 30 मई 2025 तक प्रमुख फसलों की बुआई 83.93 लाख हैक्टेयर हो चुकी है, जो पिछले साल 74.72 लाख हैक्टेयर के मुकाबले काफी आगे निकल चुकी है। खासकर धान, दलहन और मक्का की खेती में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़े….

6. ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देशभर के किसानों में उत्साह जारी है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय कृषिमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान के पांचवें दिन बिहार, पूर्वी चम्पारण के पीपराकोठी में किसानों से संवाद किया। ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश के किसानों के बाद आज श्री शिवराज सिंह चौहान बिहार के किसानों से मिले।इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि पूर्वी चम्पारण की पीपराकोठी पुण्य भूमि है। पूरी खबर पढ़े….

7. कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों का उमड़ा जन सैलाब

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में अपने संबोधन में कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  के नेतृत्व में “विकसित भारत” के संकल्प की एक सशक्त कड़ी है, जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और कृषि को लाभकारी पेशा बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

8. भारत सरकार की ब्याज सहायता योजना: अब किसान को मिलेगा सस्ता कर्ज, जानिए कैसे और कितना फायदा होगा

भारत सरकार ने किसानों के लिए संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS) को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से खेती के लिए सस्ती ब्याज दर पर कर्ज मिलता है। अगर किसान समय पर कर्ज चुकाता है, तो उसे ब्याज में और भी छूट मिलती है। पूरी खबर पढ़े….

9. 7.75 करोड़ भारतीय किसानों को मिला सस्ती दर पर ऋण का लाभ: भारत सरकार की संशोधित ब्याज सहायता योजना

 भारत सरकार की संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS) देश के किसानों के लिए एक आर्थिक सहारा बनकर उभरी है। अब तक इस योजना से 7.75 करोड़ (77.5 मिलियन) किसान लाभान्वित हो चुके हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़े….

10. चीन ने पेश किया पहला पूर्णतः स्वचालित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर “Honghu T70”

न ने अपना पहला पूर्णतः स्वचालित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर “Honghu T70” लॉन्च कर दिया है, जो स्मार्ट और टिकाऊ कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Honghu T70 एक लिथियम बैटरी से संचालित होता है और इसमें परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर तथा एक बुद्धिमान नियंत्रण प्रणाली (इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम) लगी हुई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement