Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: बासमती धान I नकली खाद I कृषि सिंचाई योजना I पशुपालन I इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

25 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. बासमती धान के लिए प्रतिबंधित कीटनाशकों की सूची में हेक्साकोनाज़ोल भी शामिल; प्रतिबंध 1 अगस्त 2025 से लागू

पंजाब सरकार ने बासमती चावल की गुणवत्ता को बनाए रखने और उसके निर्यात को सुरक्षित करने के उद्देश्य से कीटनाशकों की प्रतिबंधित सूची को विस्तारित करते हुए हेक्साकोनाज़ोल (Hexaconazole) को भी इसमें शामिल कर लिया है। यह नया निर्देश 15 जुलाई 2025 को जारी किया गया था और अब बासमती धान पर प्रतिबंधित कीटनाशकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. फसलों पर मंडराया खतरा: 1 लाख नकली खाद की जब्ती से मचा हड़कंप, किसान संघ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश भर में नकली कृषि उत्पादों के तेज़ी से फैलते नेटवर्क को लेकर राष्ट्रीय किसान प्रोग्रेसिव एसोसिएशन (आरकेपीए) ने गहरी चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि यह संकट अब सिर्फ किसानों की आय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और देश की आंतरिक सुरक्षा तक को प्रभावित कर सकता है। इसे “अभूतपूर्व और खतरनाक रूप से व्यवस्थित” बताते हुए आरकेपीए ने तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़े….

3. नकली कीटनाशक किसी भी हालत में बिकने नहीं पाएं

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह ने आज दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक लेकर किसानों की भलाई के मद्देनजर कीटनाशकों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। शिवराज सिंह ने कहा कि राज्यों में प्रवास के दौरान किसानों से शिकायत मिलती है कि कई बार नकली कीटनाशकों के कारण उनकी फसल खराब हो जाती है, नुकसान होता है, पूरी खबर पढ़े….

4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को 2025-26 तक मिली मंजूरी, जल दक्षता और पारदर्शिता पर खास फोकस

किसानों को खेत तक पानी पहुंचाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) को अब वर्ष 2025-26 तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने, तकनीकी निगरानी मजबूत करने और परियोजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करने पर खास ज़ोर दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

5. पशुपालन से होगी मोटी कमाई! सरकार की इन 7 योजनाओं से मिलेगा सीधा फायदा

देश के लाखों किसान अब सिर्फ खेती पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि पशुपालन के जरिए भी अच्छी आमदनी कर रहे हैं। सरकार भी इस दिशा में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी और सूअर पालन करने वालों के लिए केंद्र सरकार ने 7 प्रमुख योजनाएं शुरू की हैं, जिनका मकसद है – आमदनी बढ़ाना, नस्ल सुधारना और पशुओं का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये योजनाएं और कैसे मिलेगा लाभ। पूरी खबर पढ़े….

6. महाराष्ट्र के प्याज किसानों की समस्या पर लोकसभा में सरकार ने किया जवाब

आज लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने महाराष्ट्र के प्रमुख प्याज उत्पादक जिलों नासिक, पुणे और डिंडोरी के किसानों की बढ़ती चिंता पर प्रकाश डाला। इन क्षेत्रों के सांसदों ने बताया कि प्याज की कीमतों में तेज गिरावट के कारण किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं और कई किसानों ने अपनी खेती का क्षेत्रफल कम कर दिया है। पूरी खबर पढ़े….

7. भारत सरकार ने किसानों की आत्महत्या पर जवाब दिया, MSP सुधारों पर किया स्पष्टीकरण

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि 2024-25 और 2025-26 के दौरान किसानों की आत्महत्या से संबंधित ताज़ा आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। यह जानकारी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई। आत्महत्याओं से संबंधित आंकड़े गृह मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संकलित किए जाते हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. तिलहन से मक्का की ओर किसानों का रुख? सरकार ने किया इनकार, कहा – तिलहन उत्पादन में हुआ इज़ाफा

भारत में खाद्य तेलों की आत्मनिर्भरता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि किसान कम कीमतों के कारण तेजी से तेलहन फसलों को छोड़कर मक्का की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तिलहन फसलों की बोआई और उत्पादन – दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़े….

9. खुशखबरी: किसानों के लिए आ गए 3 दमदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, बिना डीजल के खेत में घंटों करें जुताई

अगर आप भी खेती में डीजल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब किसान बिना डीजल और बिना तेल के अपने खेतों में घंटों तक आसानी से जुताई और दूसरे कृषि कार्य कर सकेंगे। बाजार में किसानों के लिए तीन शानदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आ गए हैं, जो कम खर्च में ज्यादा काम करेंगे और रखरखाव का झंझट भी नहीं होगा। पूरी खबर पढ़े….

10. Sirio 4×4: दुनिया का सबसे छोटा 4WD ट्रैक्टर! सिर्फ 65 सेमी चौड़ा लेकिन ताकत में दमदार, जानिए खासियतें

अगर आप छोटे खेत, बाग-बगीचे या ग्रीनहाउस में खेती करते हैं और बार-बार सोचते हैं कि ट्रैक्टर नहीं चल पाएगा तो अब आपकी ये चिंता खत्म हो सकती है। बाजार में ऐसा ट्रैक्टर आ चुका है जो दिखने में जितना छोटा है, ताकत में उतना ही शक्तिशाली है। इसका नाम Sirio 4×4 है, जो दुनिया का सबसे छोटा 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसकी चौड़ाई सिर्फ 65 सेंटीमीटर है। पूरी खबर पढ़े….