Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: आलू उत्पादन I सेब आयात पर शुल्क I बासमती धान I PM-KISAN I मिट्टी परीक्षण

26 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. भारत का सबसे बड़ा फ्रोजन आलू उत्पाद प्लांट गुजरात में शुरू

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी में फाल्कन एग्रीफ्रिज के अत्याधुनिक फ्रोजन आलू उत्पाद प्लांट का उद्घाटन किया। 126.5 मिलियन डॉलर के निवेश से बने इस प्लांट को भारत का सबसे बड़ा फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो वेजेस, हैश ब्राउन और नगेट्स उत्पादन केंद्र माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. तुर्की से सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने की हिमाचल की मांग, स्थानीय बागवानों की सुरक्षा पर जोर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुर्की से सेब के आयात पर मौजूदा 50% शुल्क को बढ़ाकर कम से कम 100% करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे देशी सेब उत्पादकों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि सेब आयात की मात्रा पर एक सीमा तय की जाए ताकि बाजार में संतुलन बना रहे। पूरी खबर पढ़े….

3. PM-KISAN: 20वीं किस्त से पहले सरकार ने शुरू किया देशव्यापी अभियान, जानें जरूरी शर्तें

केंद्र सरकार की PM-KISAN योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे किसानों के खातों में भेजी जाती है. इसी योजना के तहत 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है. इससे पहले सरकार ने एक देशव्यापी सैचुरेशन ड्राइव शुरू की है, जो 31 मई 2025 तक चलेगी. पूरी खबर पढ़े….

4. MSP से कम दामों पर बिक रही फसलें: बंपर पैदावार ने दबाया मंडियों में अनाज का भाव

देश की मंडियों में प्रमुख खाद्यान्नों के औसत भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे चल रहे हैं. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मई बुलेटिन में प्रकाशित अर्थव्यवस्था पर एक लेख के अनुसार, यह स्थिति खरीफ और रबी फसलों की बंपर पैदावार के चलते बनी है. गेहूं को छोड़कर बाकी प्रमुख खाद्यान्नों के दाम MSP से नीचे हैं. पूरी खबर पढ़े….

5. बासमती धान के सीजन में पंजाब में प्रतिबंधित कीटनाशकों की सूची

पंजाब सरकार ने राज्य के प्रतिष्ठित बासमती चावल की गुणवत्ता की रक्षा और सुगम निर्यात सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने बासमती धान की फसल पर विशेष रूप से उपयोग किए जाने वाले 11 कीटनाशकों की बिक्री, वितरण और उपयोग पर 1 अगस्त 2025 से 60 दिनों के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़े….

6. ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की टेस्टिंग अब होगी देसी ज़मीन पर, हिसार संस्थान को मिली मंजूरी

उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (NRFMTTI), हिसार (हरियाणा) को कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) परीक्षण की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही संस्थान को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) से भी मान्यता प्राप्त हुई है। पूरी खबर पढ़े….

7. मिट्टी परीक्षण: सरकार और किसान दोनो उदासीन

भारत में करीब 15 करोड़ किसान हैं। भारत सरकार ने मिट्टी परीक्षण के महत्व को देखते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड (साईल हेल्थ कार्ड) योजना शुरू की है और इसके तहत अब देश में 24 करोड़ से अधिक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। एक अनुमान के अनुसार किसानों की इतनी बड़ी संख्या में से पांच प्रतिशत से भी कम किसान मिट्टी परीक्षण करवाते हैं पूरी खबर पढ़े….

8. धानुका ने मनाया टरगा सुपर के 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न, लॉन्च किया नेक्‍स्‍ट- जेन फंगिसाइड ‘मेलोडी डुओ’

भारत की अग्रणी एग्री-इनपुट कंपनियों में से एक धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने इंदौर में आयोजित भव्य सिल्वर जुबली के दौरान अपने प्रतिष्ठित हर्बीसाईड ब्राण्ड टरगा सुपर के 25 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धि का जश्न मनाया। टरगा सुपर एक प्रोडक्ट से कहीं बढ़कर, इनोवेशन और भरोसे का प्रतीक बन चुका है। पूरी खबर पढ़े….

9. देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश देगा योगदान: डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित प्रदेश के लिए नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में सभी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार माना। लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। पूरी खबर पढ़े….

10. निजी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित – 2025-26

 कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निजी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग केंद्र (CHC) स्थापित करने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र ट्रैक्टर एवं अन्य सुविधाएं किराये पर उपलब्ध कराना है। पूरी खबर पढ़े….