Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM किसान सम्मान निधि I ऋण वृद्धि I किसान आंदोलन I बजट 2025 I प्राकृतिक खेती

09 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि ऋण वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक रहेगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के चेयरमैन शाजी केवी ने नई दिल्ली में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि ऋण वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक रहेगी और कृषि ऋण 27 से 28 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा। नाबार्ड के चेयरमैन ने कहा, ‘पिछले एक दशक से ज्यादा समय से कृषि ऋण लगातार औसतन 13 प्रतिशत बढ़ा है। पूरी खबर पढ़े….

3. जगजीत सिंह डाल्लेवाल की भूख हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट का दखल, स्वास्थ्य जांच पर जोर

पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसान आंदोलन के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई-पावर कमेटी ने सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डाल्लेवाल से मुलाकात की। डाल्लेवाल की भूख हड़ताल का यह 42वां दिन था। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. बजट से पहले शिवराज सिंह चौहान की वित्त मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर बजट 2025 के लिए कृषि, ग्रामीण विकास, आईसीएआर (ICAR), और भूमि संसाधन विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

5. कृषि विभाग ने दी पाला से फसलों को बचाने की सलाह

 जिले में एक सप्ताह से शीत लहर का प्रकोप है। तापमान में गिरावट तथा आसमान पर कोहरा छाने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। तापमान में गिरावट से फसलों में शीतलहर के प्रकोप की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़े….

6. गौ सेवकों द्वारा किए टीकाकरण का भुगतान लंबित

एक ओर पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है , वहीं दूसरी ओर पशु कार्यकर्ताओं और गौसेवकों द्वारा वर्ष 2023 और 24 में किए गए  एफएमडी और इनफ टीकाकरण का भुगतान लंबित है , जिससे इन लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , जबकि पांचवें चरण के टीकाकरण का कार्य अभी जारी है। पूरी खबर पढ़े….

7. संभाग आयुक्त पहुंचे प्राकृतिक खेती देखने

राजधानी से 5 किलोमीटर बाईपास के नजदीक ग्राम चांदपुर के कृषक श्री अशोक मीणा अपनी 25 एकड़ कृषि भूमि में से कुछ क्षेत्र में पूर्णता जैविक एवं प्राकृतिक तरीके से खेती करते हैं। प्राकृतिक खेती के लिए बीजामृत,घनजीवामृत, जीवामृत, जैविक खेती के लिए वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप आदि विधियों का उपयोग करते हैं। इनके खेत का गत दिवस संभाग आयुक्त श्री संजीव सिंह ने भ्रमण किया। पूरी खबर पढ़े….

8. प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े बदलाव: 2 करोड़ नए घरों का लक्ष्य

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश में गरीबी मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय ने 2025 के लिए अपने कामकाज का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी योजनाओं का सही तरीके से और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की यह कोशिश अहम मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

9. फसल बीमा योजना: 69,515.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 69,515.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर उनका आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में  केंद्रीय कैबिनेट ने  यह राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही 824.77 करोड़ की लागत से फंड फॉर इनोवेशन एण्ड टेक्नॉलोजी को भी मंजूरी दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

10. पीएम किसान सम्मान निधि: 18वीं किस्त में 9.58 करोड़ किसानों को हुआ सीधा फायदा

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। 18वीं किस्त का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9.58 करोड़ तक पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित एक समीक्षा बैठक में दी। पूरी खबर पढ़े….