Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: डीएपी उर्वरक I जीन बैंक I PM ग्राम सड़क योजना I अनाज भंडारण केंद्र I IPR का खेल I ड्राई फ्रूट्स

03 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. खरीफ 2025: डीएपी की बोरी 1350 रुपये में, चने पर 10% आयात शुल्क लागू

केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के लिए किसानों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. दूसरे राष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना होगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरकार ने भविष्य की खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए 10 लाख फसल जीन बैंक के संरक्षण हेतु दूसरे राष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना की घोषणा की है। यह घोषणा संघीय बजट 2025-26 के ‘नवाचारों में निवेश’ विषय के तहत की गई पहलों में से एक है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी। पूरी खबर पढ़े….

3. क्या खेती में लैंगिक समानता ला सकती है क्रांति? ICRISAT और CGIAR का बड़ा कदम

खेती में लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के लिए एक खास दो हफ्ते का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 मार्च 2025 को इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) में खत्म हुआ। इस पहल का मकसद था रिसर्च और नीति-निर्माण में जेंडर-संवेदनशील तरीकों को शामिल करने के लिए लोगों को तैयार करना। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों के लिए खुशखबरी! अब हर गांव में बनेगा अनाज भंडारण केंद्र

भारत सरकार ने सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना बताया जा रहा है। 31 मई 2023 को मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को प्रायोगिक तौर पर लागू किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

5. अमेरिकी ड्राई फ्रूट्स पर भारत में घटेगा आयात शुल्क, जानिए क्यों?

भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी बादाम और क्रैनबेरी पर आयात शुल्क कम करने पर विचार कर रहा है। भारत और अमेरिका के बीच उन्नत चर्चाएँ चल रही हैं ताकि प्रमुख अमेरिकी कृषि उत्पादों, जैसे बादाम और क्रैनबेरी, पर आयात शुल्क में कमी की जा सके। यह कदम द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और बाजार तक पहुँच को आसान बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़े….

6. केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए बीटी कपास बीज के दाम तय किए, जानें नई कीमतें!

 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीटी कपास बीजों के अधिकतम बिक्री मूल्य की अधिसूचना जारी की है। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और कपास बीज मूल्य नियंत्रण आदेश, 2015 के तहत जारी अधिसूचना संख्या S.O.1472(E) के अनुसार, केंद्र सरकार ने समिति की सिफारिशों के आधार पर बीजों की कीमतें तय की हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. 120 साल पूरे होने पर ICAR-IARI ने मनाया स्थापना दिवस, जानें क्या हुआ खास

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली ने अपने 120वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। 1905 में स्थापित इस संस्थान ने भारतीय कृषि के क्षेत्र में अपनी भूमिका को याद करते हुए एक भव्य आयोजन किया। इस मौके पर वैज्ञानिकों, किसानों और छात्रों के साथ कई बड़े नाम शामिल हुए। पूरी खबर पढ़े….

8. भारत की मेजबानी में दुनियाभर के देशों ने सीखा IPR का खेल, ICRISAT ने दिखाई राह

भारत- इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (ITEC) प्रोग्राम के तहत 17 से 29 मार्च 2025 तक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) पर दो हफ्ते की खास ट्रेनिंग आयोजित की। पूरी खबर पढ़े….

9. “खेती बचाओ, देश बचाओ!”

खेती सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और भविष्य है। आज़ादी के बाद हरित और श्वेत क्रांति ने हमें आत्मनिर्भर बनाया, लेकिन अब खेती को एक बार फिर से नए स्तर पर ले जाने की जरूरत है। आज किसान अपनी ही ज़मीन पर मजदूर बन रहा है, जबकि मुनाफ़ा बड़ी कंपनियों के हाथों में चला गया है। पूरी खबर पढ़े….

10. PM ग्राम सड़क योजना में किस राज्य को मिला कितना फंड? पूरी लिस्ट देखें

धानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मार्च 2025 में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान 602 किलोमीटर लंबी 115 सड़कों और 186 पुलों के निर्माण को हरी झंडी दिखाई। यह मंजूरी देश के कई राज्यों में दी गई है, पूरी खबर पढ़े….