Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

2025 तक नहीं कम होगी चावल की वैश्विक कीमतें :विश्व बैंक

02 नवम्बर 2023, नई दिल्ली: 2025 तक नहीं कम होगी चावल की वैश्विक कीमतें :विश्व बैंक – वैश्विक बाजारों में चावल की कीमतों में किसी भी प्रकार की कोई कमी की सभावनांए फिलहाल दिखाई नहीं दे रही हैं। विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट जारी की हैं। विश्व बैंक की ग्लोबल कमोडिटी आउटलुक के मुताबिक 2025 से पहले चावल की वैश्विक कीमतों में कोई उल्लेखनीय कमी आने की संभावना नहीं है। चावल की कीमतों में वृध्दि का प्रमुख कारण अलनीनो का जोखिम जारी रहना और दुनिया के प्रमुख निर्यातकों और आयातकों के नीतिगत फैसले और चावल उत्पादन और निर्यात के बाजार में संकुचन है।

विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2022 की तुलना में 2023 में वैश्विक बाजार में चावल की कीमत औसतन 28 प्रतिशत अधिक है। 2024 तक वैश्विक बाजार में चावल की कीमतों में 6 प्रतिशत और तेजी आने की संभावनाएं है।

इसके कारण भारत में कीमतों में बढ़ोत्तरी की अशंका से चिंता बढ़ गई हैं क्योकि अगस्त के महीने में कम बारिश के कारण 2023 में घरेलू बाजार में खरीफ में चावल का उत्पादन कम होने की संभावनांए  है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्र सरकार ने भारत से चावल के निर्यात पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया हैं। गौरतलब है कि भारत में चावल की कुछ किस्मों पर 20 फीसद निर्यात शुल्क है और बासमती चावल पर न्यूनतम निर्यात मूल्य लागू है। कैंद्र सरकार के इस कदम से वैश्विक बाजार में चावल के निर्यात में 40 प्रतिशत आपूर्ति कम हो गई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पर्याप्त आपूर्ति के कारण 2023 में कृषि जिंसों की कीमतों में 7 फीसद की गिरावट आने की संभावनांए है। वही 2024-25 में कृषि जिंसों की कीमतों में 2 प्रतिशत की और गिरावट आ सकती है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)