Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

7300 करोड़ रू. मनरेगा में जारी किए

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास योजनाओं की विस्‍तृत समीक्षा

7300 करोड़ रू. मनरेगा में जारी किए

​नई दिल्ली । महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना – मनरेगा के तहत राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को 7,300 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं । इससे न केवल वर्ष 2019-20 की बकाया मजदूरी और सामग्री के लिए धनराशि उपलब्‍ध हुई, बल्कि मौजूदा वित्‍त वर्ष के दौरान अप्रैल के पहले पखवाड़े के लिए मजदूरी का भुगतान भी किया जा सका ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

​श्री तोमर ने इस बात पर संतोष व्‍य‍क्‍त किया कि मास्‍क तैयार करने के काम में 93,000 से अधिक स्‍वयं सहायता संगठन लगे हुए हैं । वे सेनिटाइजर बनाने के साथ पूरे देश में ग्रामीण आबादी के कमजोर तबकों के लिए सामुदायिक रसोईघरों का संचालन भी कर रहे हैं। उन्‍होंने इच्‍छा व्‍यक्‍त की कि ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में नकदी के प्रवाह के लिए दीन दयाल अंत्‍योदय योजना –राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में बैंक सखियों और पशु सखियों की संख्‍या बढ़ाने पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए । इस तरह बैंक ऋण और पशुपालन सेवाओं को ग्रामीण महिलाओं के दरवाजों तक पहुंचाया जा सकेगा ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

​श्री तोमर ने दीन दयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल्‍य योजना के लिए ई-कांटेंट विकसित करने की आवश्‍यकता पर भी बल दिय​श्री तोमर ने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 19,500 करोड़ रुपये के कुल बजट में से राज्‍यों को 800.63 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं ।