Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जीडीपी वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.6 % रही है, कृषि क्षेत्र की वृध्दि घटकर 1.2 पर सिमट गई

02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जीडीपी वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.6 % रही है, कृषि क्षेत्र की वृध्दि घटकर 1.2 पर सिमट गई – राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा भारत में चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े बीते रोज जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के जारी होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े वैश्विक स्तर पर परीक्षा की ऐसी घड़ी में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और दमदार क्षमता को दर्शाते हैं। हम अधिक-से-अधिक अवसर सृजित करने, गरीबी का तेजी से उन्मूलन करने, और अपने देशवासियों के लिए ‘जीवनयापन को और ज्‍यादा आसान’ बनाने के लिए तेज गति से विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की वृध्दि अनुमान से कहीं बेहतर रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान लगाया था। लेकिन वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 7.6 प्रतिशत हो गई है।

तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था का नकारात्मक पहलू यह हैं कि इस दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर घट कर आधी से भी कम रह गई है। इसका कारण जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान कमजोर फसल गतिविधि हैं, इसलिए जीवीए वृध्दि में नरमी आई हैं। वित्त वर्ष 2023-34 की दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की ग्रोथ सिमटकर 1.2 प्रतिशत रह गई हैं। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कृषि क्षेत्र ने 2.5 प्रतिशत की वृध्दि दर हासिल की थी। आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर पहली तिमाही के मुकाबले 2 फीसदी घट गई हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)