Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज समय पर मिले: श्री तोमर

  • “बीज श्रृंखला विकास” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार 

26 मई 2022, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में “बीज श्रृंखला विकास” पर एक राष्ट्रीय वेबिनार की अध्यक्षता की, जो वर्ष भर चलने वाले आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि राज्य सरकारें केंद्र सरकार के परामर्श से किसानों के हित के लिए 10-15 वर्ष की रूपरेखा तैयार करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की समय पर आपूर्ति हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें कालाबाजारी और नकली बीज बेचने वालों पर सख्ती से रोक लगाएं।

श्री तोमर ने कहा कि खेती के लिए अच्छे बीजों की उपलब्धता से उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होती है, जिसके परिणामस्वरूप किसानों की आय में वृद्धि होती है और हमारी कृषि और देश की अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने के अलावा सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का हिस्सा भी बढ़ता है। श्री तोमर ने कहा कि पूरी बीज श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा किसी विशेष क्षेत्रों में जिन फसलों के बीज की आपूर्ति कम मात्रा में हैं, उन क्षेत्रों में उन बीजों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि उत्पादकता बढ़ाई जा सके। दलहन-तिलहन, कपास आदि फसलों के बीजों की पर्याप्त आपूर्ति के लिए योजना बनाई जानी चाहिए।

श्री तोमर ने कहा कि बीज का पता लगाने के लिए राज्य सरकारों का सहयोग भी आवश्यक है, ताकि देश भर के किसानों में जागरूकता पैदा हो और वे आवश्यकता अनुसार बीज बोने के संबंध में उचित निर्णय ले सकें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित बीजों की किस्में जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंचे। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वेबिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज पंचायत स्तर तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, इसके अलावा बीज गुणवत्ता परीक्षण के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जाए। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्रालय में अपर सचिव, श्री अभिलक्ष लिखी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वेबिनार में राज्यों के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र व राज्यों के बीज निगमों के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। वेबिनार का संचालन श्री अश्विनी कुमार, संयुक्त सचिव (बीज) द्वारा किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: कृषि उपयोगी ड्रोन की उड़ान अटकी

https://www.krishakjagat.org/crop-cultivation/weed-management-problems-and-diagnosis-in-wheat/