Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नरिंदर मित्तल कंट्री मैनेजर/ मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त

08 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: नरिंदर मित्तल कंट्री मैनेजर/ मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त – सीएनएच इंडस्ट्रीयल इंडिया प्रा लि द्वारा की गई घोषणा के अनुसार श्री नरिंदर मित्तल को कम्पनी का कंट्री मैनेजर और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इनके पास भारत और सार्क के कृषि व्यवसायों की जिम्मेदारी रहेगी। यह नियुक्ति 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी।

उल्लेखनीय है कि श्री मित्तल ने दो दशकों से सीएनएच इंडस्ट्रीयल से जुड़े श्री रौनक वर्मा का स्थान लिया है ,जो अब वैश्विक निर्माण व्यवसाय इकाई में शामिल हो गए हैं। कोलंबिया बिजनेस स्कूल, न्यूयॉर्क के पूर्व छात्र और एनआईटी कालीकट से इंजीनियरिंग स्नातक श्री मित्तल के पास व्यापक औद्योगिक अनुभव है। आप औद्योगिक संचालन, एपीएसी के उपाध्यक्ष,इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस के कार्यकारीनिदेशक,एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के उपाध्यक्ष के अलावा सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लि में अध्यक्ष और संचालन के कॉर्पोरेट प्रमुख भी रह चुके हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (07 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें