Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

PM किसान की 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं ये किसान, जल्द करें जरूरी प्रक्रिया पूरी

15 जुलाई 2025, नई दिल्ली: PM किसान की 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं ये किसान, जल्द करें जरूरी प्रक्रिया पूरी – यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के लाभार्थी हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है, लेकिन कुछ किसान इस बार ₹2,000 की किस्त से वंचित रह सकते हैं।

केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में ₹6,000 की आर्थिक सहायता सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। फरवरी 2025 में 19वीं किस्त किसानों को मिल चुकी है। अब 20वीं किस्त के लिए पात्रता की शर्तें पूरी करना जरूरी है।

ये किसान रह सकते हैं 20वीं किस्त से वंचित

1. फार्मर आईडी अनिवार्य

पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए अब फार्मर आईडी जरूरी हो गया है। जिन किसानों की आईडी अपडेट नहीं है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. ई-केवाईसी नहीं कराने वाले

अगर आपने अब तक e-KYC (ई-केवाईसी) पूरा नहीं किया है, तो आप अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल e-KYC पूरा करने वाले किसानों को ही किस्त मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3. भूमि सत्यापन अधूरा

जिन किसानों की जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हुआ है या गलत दस्तावेज दिए गए हैं, उन्हें भी भुगतान नहीं होगा। इसलिए भूले नहीं — भूमि सत्यापन भी जरूरी है।

4. एक ही परिवार से एक सदस्य को मिलेगा लाभ

यदि एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, तो अब सिर्फ एक ही व्यक्ति को यह लाभ मिलेगा। पिता-पुत्र, भाई-बहन या पति-पत्नी में से एक ही पात्र होगा।

5. सरकारी नौकरी या प्रोफेशनल वर्ग वाले नहीं होंगे शामिल

अगर परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या कोई सदस्य डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, शिक्षक या CA जैसे पेशे में है, तो ऐसे परिवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

6. किराए की जमीन पर खेती करने वाले

इस योजना का लाभ सिर्फ ज़मीन के मालिक किसानों को ही मिलेगा। जो किसान किराए पर खेत लेकर खेती कर रहे हैं, वे इस योजना के दायरे में नहीं आते।

20वीं किस्त कब आएगी?

हालांकि अभी तक सरकार ने 20वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार दौरे पर जा रहे हैं, ऐसे में योजना की अगली किस्त भी इसी तारीख के आसपास ट्रांसफर हो सकती है।

क्या करें किसान अभी?

1. ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करें (ऑनलाइन या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर)।
2. भूमि दस्तावेज अपडेट करें और रिकॉर्ड सही रखें।
3. परिवार में एक ही सदस्य को योजना में बनाए रखें।
4. अपना बैंक खाता आधार से लिंक जरूर करवाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com