Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सुमिटोमो की रिटेलर्स मीटिंग में ओर्मी और अदविका हुए लांच

14 जुलाई 2025, इंदौर: सुमिटोमो की रिटेलर्स मीटिंग में ओर्मी और अदविका हुए लांच – देश की प्रतिष्ठित कंपनी सुमिटोमो केमिकल इंडिया लि. द्वारा गत दिनों नर्मदा -1 क्षेत्रान्तर्गत उज्जैन में रिटेलर्स  मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के एनएसएम श्री प्रभाकर चौधरी  आरएमबी श्री राजू जाट , टीएम श्री कुलदीप पाटीदार , दो डिस्ट्रीब्यूटर एवं करीब सौ रिटेलर उपस्थित हुए। इस दौरान दो नए उत्पाद  ओर्मी और  अदविका  को लांच किया गया।

श्री महेश चौधरी ने  जानकारी दी कि इस मीटिंग में सोयाबीन फसल  के लिए सुमिटोमो उत्पाद ओर्मी और अदविका  को लांच किया गया तथा कंपनी के अन्य  उत्पाद स्वाधीन एवं विद्युत्  की  विशेषताओं,  प्रयोग करने की विधि , मात्रा एवं इससे सोयाबीन फसल  में होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ओर्मी की विशेषताएं और लाभ – नया पेटेंटेड उत्पाद ओर्मी अनोखी क्रिया विधि वाला फफूंदनाशक है, जो रोग जनक फफूंद पर कई जगह असर कर पौधे की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसकी सम्पर्क एवं प्रणालीगत कार्यविधि से रोग लगने से बचाव और प्रारम्भिक संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण होता है। ओर्मी मेटाबॉलिज़्म  ( उपापचय ) क्रिया को बढ़ाकर पौधे के स्वास्थ्य  में सुधार लाता है , जिससे हरे भरे हो जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अदविका : क्रिया विधि , विशेषताएं और लाभ – अदविका इल्ली (सुंडी )  प्रजाति के कीटों की  विस्तृत श्रृंखला पर दोहरे प्रभाव की सहक्रिया  के साथ विभिन्न प्रणाली को लक्ष्य बनाकर  कीटों  पर व्यापक प्रभावी स्पेक्ट्रम नियंत्रण प्रदान करती है। अदविका कीटों की मांसपेशी और तंत्रिका तंत्र पर दोहरा वार करती है , जिससे कीटों को लकवा लग जाता है और अंततः उनकी मृत्यु हो जाती है। अदविका प्रणालीगत और संपर्क विधि से पौधे के हर भाग में पहुंचकर सुरक्षा प्रदान करती है। यह सम्पर्क या भोजन के माध्यम से कीट के शरीर में प्रवेश कर तुरंत असर नुकसान से बचाता है।  अदविका कीट की हर अवस्था ( अंडे , लार्वा एवं वयस्क ) पर असरदार है। जिससे लम्बे समय तक नियंत्रण मिलता है।  इसकी अनोखी ZC फार्मूलेशन सक्रिय घटक के जीवनकाल को बढ़ाने में  मदद करती  है और अल्ट्रा वायलेट प्रकाश , गर्मी और पी एच मान के उतार -चढ़ाव जैसे पर्यावरणीय कारकों से रसायन के असर को कम नहीं होने  देते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com