Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सिंजेंटा ने स्मार्ट कीटनाशक एवीसेंट लांच किया

इंदौर। सिंजेंटा ने स्मार्ट कीटनाशक एवीसेंट लांच किया – प्रतिष्ठित कम्पनी सिंजेंटा इण्डिया ने मिर्च, फूल गोभी और मक्का जैसी फसलों के मुश्किल कीटों के प्रबंधन के लिए गत दिनों नई पीढ़ी का कीटनाशक एवीसेंट लांच किया. यह नया उत्पाद एवीसेंट फली छेदक, लीफ ईटिंग कैटर पिलर, डायमंड बैक मॉथ और फॉल आर्मी वर्म जैसे कीटों पर स्मार्ट तरीके से नियंत्रण करता है. विसीक द्वारा संचालित एवीसेंट सिंजेंटा की अद्वितीय पेटेंट तकनीक है, जिसमें किसानों के श्रम और लागत दोनों की बचत होती है.

इस बारे में सिंजेंटा इण्डिया के डिवीजनल मैनेजर श्री नमित तिवारी और मार्केटिंग मैनेजर श्री पंकज चुघ ने बताया कि एवीसेंट का निर्माण नवीन फार्मुलेशन तकनीक पेपीट से किया गया है, जो उपयोग करने को सुरक्षित बनाता है. इसे पानी में जल्द मिलाकर तुरंत फसलों पर स्प्रे कर सकते हैं. पर्यावरण अनुकूल नया उत्पाद एवीसेंट कम मात्रा में प्रभावी परिणाम देता है. इसकी 24 -32 ग्राम मात्रा एक एकड़ के लिए पर्याप्त है. दोहरी कार्यविधि के कारण एवीसेंट आदर्श प्रतिरोध प्रबंधन का ऐसा उपकरण है जो कई वैकल्पिक कीटनाशकों का पूरक बनता है. श्री चुघ ने बताया कि देश के सभी किसानों के लिए यह नया उत्पाद एवीसेंट सभी पंजीकृत रिटेल आउटलेट पर अगस्त 2020 से उपलब्ध रहेगा.

हमारे किसानों के लिए नये और उत्कृष्ट, जीवन बदलने वाली टेक्नोलॉजी को लाने के लिए सिंजेंटा में हमारा निरंतर प्रयास रहता है और एवीसेंट कीटों के प्रभावी प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार होगा और इन फसलों की उत्पादकता में सुधार करने में भी योगदान देगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • श्री बिक्रम सिंह साहा, मार्केटिंग हेड, सिंजेंटा इंडिया