Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

नया कीटनाशक वायेगो लॉन्च

बायर का महा किसान समृद्धि सम्मेलन

8 सितम्बर 2022, बालोद । नया कीटनाशक वायेगो लॉन्च  – बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक में बायर क्रॉप साइंस ने किसानों का महा किसान समृद्धि सम्मेलन आयोजित किया। बायर के जिला अधिकारी श्री आकाश दुबे की अगुवाई में श्री नागेश्वर साहू (सुपरवाइजर) के नेतृत्व में श्री खिलेश्वर साहू, श्री मनोहर सिंह, श्री ओमप्रकाश, श्री संतोष धार साहू, श्री नोहर साहू (सभी फील्ड अफसर) के साथ महा किसान समृद्धि सम्मेलन किया गया। बायर द्वारा नया कीटनाशक  वायेगो लांच किया।

वायेगो कीटनाशक एक शक्तिशाली, अभिनव कीटनाशक है जो कीटों के व्यापक स्पेक्ट्रम पर अंडे से लेकर वयस्क तक सभी जीवन चरणों में त्वरित एंटीफीडेंट और अवशिष्ट गतिविधि प्रदान करता है। कीटों को खाने से रोकने के परिणाम स्वरूप, अनार के फल, गुठलीदार फल और बादाम फसलों में संभावित फल क्षति को कम करता है, साथ ही एक अच्छी आईपीएम प्रोफाइल का मतलब है कि वायेगो अप्रभावी फसल सुरक्षा कार्यक्रमों का एक आदर्श समाधान है। वायेगो ने प्रमुख कीटों जैसे कोडलिंग मोथ, लाइट ब्राउन एप्पल मोथ, ओरिएंटल फू्रट मॉथ, कार्पोफिलस बीटल, गार्डन वीविल, फुलर के रोज़ वीविल और एप्पल वीविल पर प्रभावकारिता साबित   की है।

कार्यक्रम के दौरान बायर के श्री नजरुल इस्लाम कॉमर्सियल मैनेजर, श्री मृत्युंजय कुमार मार्केटिंग मैनेजर और श्री राजेश दुबे डेवलपमेंट मैनेजर ने बताया कि भविष्य में फसलों में प्राकृतिक कारणों से होने वाले कीटों के लगने से बचाने के लिए नवीन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है और वृद्धि मित्र सम्पूर्ण फफूंदनाशक नेटिवो, मकड़ी नाशक ओबेरोन और महुनाशक ग्लैमर के बारे में किसानों को विशेष जानकारी  दी गई। गुरूर क्षेत्र के किसान कार्यक्रम में उपस्थिति थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:गेहूँ की नयी किस्म वी.एल. 2041, बिस्कुट बनाने के लिए अत्यधिक उपयुक्त

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

Share