Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

टिन्जर से मक्का के खरपतवारों का प्रभावी नियंत्रण

18 जुलाई 2022, इंदौर । टिन्जर से मक्का के खरपतवारों का प्रभावी नियंत्रण  – प्रतिष्ठित कम्पनी बीएएसएफ इंडिया लि. का उत्पाद टिन्जर मुख्यत: मक्का की फसल में लगने वाले संकरी और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण करता है। यदि टिन्जर के साथ फ्लक्स और आउटराइट का मिश्रण भी डाल दिया जाए तो चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं।

मक्का की फसल में प्राय: संकरी पत्ती वाले खरपतवारों में सुनहरी घास, सांवा, चिनयारी, फिंगर ग्रास और मकड़ा का आक्रमण होता है, जिसमें टिन्जर का छिडक़ाव 2 से 3 इंच की ऊंचाई की अवस्था में बहुत कारगर रहता है। इसी तरह चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों में सफ़ेद मूर्ग, कुंजरू, गाजर घास, चिरपोटा, रसभरी, रेशम कांटा और चौलाई जैसे खरपतवारों में 2 से 3 पत्ती वाली अवस्था में टिन्जर के प्रयोग से फसल हरी-भरी और सुरक्षित रहती है। इसके लिए हमेशा स्प्रे पंप में कट या फ्लैट फैन नोजल का उपयोग करना चाहिए।

खरपतवारों पर बेहतर नियंत्रण के लिए टिन्जर की 30 मिली लीटर मात्रा प्रति एकड़ के लिए पर्याप्त है। अधिक अच्छे परिणाम पाने के लिए टिन्जर के साथ फ्लक्स 500 ग्राम और आउटराइट की 300 मिली लीटर मात्रा मिलाकर प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मो.: 9730716083

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सरकार खुले बाजार में बिक्री के लिएजारी करेगी 50 हज़ार टन प्याज

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें