Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सुहाने एग्रो हाईएस्ट सेल डीलर अवॉर्ड से सम्मानित

1 मार्च 2021, रायपुर । सुहाने एग्रो हाईएस्ट सेल डीलर अवॉर्ड से सम्मानित – राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लि. रायपुर द्वारा वर्ष 2019-20 में अधिकतम सेल करने वाले सुहाने एग्रो इंडिया प्रा.लि. रायपुर के प्रबंध संचालक श्री विनोद कुमार सुहाने को हाईएस्ट सेल डीलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड श्री सुहाने को राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लि. के मुख्य प्रबंधक विपणन श्री तुषार भिरुड़ के हाथों दिया गया।

इस मौके पर कंपनी के उप प्रबंधक विपणन श्री पुरुषोत्तम राठिया एवं छत्तीसगढ़ के चुनिंदा डीलरों में मधु फर्टिलाइजर लि. रायपुर, अतुल इंटरप्राइजेज से अतुल मूंदड़ा, कृषि सेवा केन्द्र से राजू बग्गा एवं पायल फर्टिलाइजर से अशोक असरानी विशेष रूप से उपस्थित थे।