Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

मनीषा एग्रो साइंसेस लाएगी नैनो उत्पाद

21 मई 2023, इंदौर (कृषक जगत) । मनीषा एग्रो साइंसेस लाएगी नैनो उत्पाद – महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित कम्पनी मनीषा एग्रो साइंसेस, सोलापुर द्वारा गत दिनों इंदौर में विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कम्पनी के सेल्स मैनेजर श्री एम. व्ही. जाधव, सीनियर साइंटिस्ट श्री जितेन्द्र कुमार, प्रोडक्ट डेवलपमेंट मैनेजर श्री हेमंत बोरसे, रीजनल मैनेजर श्री सागर काले पाटिल सहित बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के विक्रेतागण उपस्थित थे।

श्री जाधव ने कृषक जगत को बताया कि कम्पनी जैविक उत्पाद, कीटनाशक, सूक्ष्म पोषक तत्व, घुलनशील खाद और संशोधित बीजों का व्यवसाय करती है। रेनाटी क्रॉप प्रोटेक्शन प्रा. लि. हमारी सहयोगी कम्पनी है। मध्यप्रदेश में कम्पनी 2018 से कार्यरत है। मध्यप्रदेश सहित  कम्पनी के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में 2000 डीलर्स हैं। कम्पनी का 2025 तक 100 करोड़ का टर्न ओवर पाने का लक्ष्य है। मनीषा एग्रो साइंसेस नई ग्लुकोनेट टेक्नालॉजी लेकर आई है। कम्पनी द्वारा टिकाऊ खेती के लिए नैनो टेक्नालॉजी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि इसमें कम खर्च से किसानों की अधिक बचत होती है। कम्पनी के उत्पाद साहूकार, मैजिक जैल और मेयर किसानों में लोकप्रिय है। कोहिनूर ड्रिप मिक्स शत प्रतिशत घुलनशील है। यह केला, मिर्च, अंगूर, लहसुन, प्याज़ और अफीम की खेती में बहुत कारगर है। ग्लुकोनेट और नैनो टेक्नालॉजी पर आधारित उत्पाद सरकार से अनुमति मिलने की प्रतीक्षा में है, अनुमति मिलते ही शीघ्र ही यह उत्पाद किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

कम्पनी के अधिकारियों कम्पनी के अन्य उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विक्रेताओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के आरम्भ में सी एंड एफ एजेंट श्री राजीव बाली ने अतिथियों का स्वागत किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें