Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सिंजेंटा ने उज्जैन वितरक सम्मेलन में नए प्रोडक्ट लांच किए

21 मई 2023, इंदौर (कृषक जगत) । सिंजेंटा ने उज्जैन वितरक सम्मेलन में नए प्रोडक्ट लांच किए – देश की प्रसिद्ध कीटनाशक कम्पनी सिंजेंटा इंडिया प्रा. लि. द्वारा गत दिनों उज्जैन में वितरक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें डिवीजन मैनेजर श्री नमित तिवारी, पोर्टफोलियो लीड ई दिनेश,चैनल मैनेजर कृतिका शर्मा, प्रोडक्ट मैनेजर श्री सुनेश वादिथ्य राव,  डिविजनल मार्केटिंग लीड श्री पंकज चुघ, टेक्नीकल सपोर्ट लीड, श्री मिलिंद बेड़ेकर, श्री सुमित रंजन, श्री गजराज राठौड़ सहित बड़ी संख्या में वितरक उपस्थित थे। वितरकों के साथ मंच पर सिंजेंटा ने चार नए प्रोडक्ट इन्सिपियो, वेस्टोरिया, सिमोडिस और वाइब्रेंस इंटेग्रल लांच किए।

236 करोड़ रुपए का बासमती निर्यात

श्री नमित तिवारी ने बताया कि 2018 में स्थापित इस डिवीजन में 550 वितरक हैं। विश्व की यह अव्वल कम्पनी हर साल 22त्न की दर से वृद्धि कर रही है। गत वर्ष 304 करोड़ का टर्न ओवर किया था, उम्मीद है वितरकों के सहयोग से इस साल 400 करोड़ का टर्न ओवर हासिल कर लेंगे। यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि कम्पनी ने 236 करोड़ रु का बासमती चावल खरीदकर निर्यात किया है। कम्पनी के एमडी के अनुसार सिंजेंटा कम्पनी के पास दुनिया से          1 लाख टन बासमती चावल की मांग आ रही है।  जरूरत पड़ी तो कम्पनी निजी ही नहीं सरकारी संस्थाओं से भी तकनीकी रूप से जुड़ेगी। तमिलनाडु, पंत नगर और पंजाब विश्वविद्यालय से जुडऩे के अलावा जहाँ जरूरत होगी वहां सिंजेंटा जुड़ेगी। कम्पनी की पंच लाइन है ‘किसान के तरीके से सोचो’ इस पर अमल करने पर किसानों की समस्या भी सामने आएगी और उनके समाधान भी निकलेंगे। आपने फसल अनुसार ग्रोवर एप के बारे में बताया जो दुनिया के हर देश की वास्तविक स्थिति, मौसम आदि की जानकारी देगा। कम्पनी ने गत वर्ष भारत में 26 हजार किमी की रोटेड ड्रोन यात्रा भी निकाली थी। अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तुलना में सिंजेंटा की सोच 5 वर्ष आगे की रहती है। यही कारण है कि सिंजेंटा किसानों के अलावा वितरकों का विश्वास जीतकर बड़ा ब्रांड बन पाया है, क्योंकि इसके उत्पादों से संतुष्टि का अनुभव होता है।

1928 से भारत में

इसके पूर्व श्री चुघ ने सिंजेंटा की विकास यात्रा का जिक्र कर कहा कि यह कम्पनी 1928 से भारत में व्यवसाय कर रही है और इसके गुणवत्तापूर्ण उत्पाद किसानों में लोकप्रिय हैं। आपने उपस्थित वितरकों से सिंजेंटा का नाम सामने आने पर होने वाले अनुभव को व्यक्त करने को कहा गया। कई वितरकों ने सिंजेंटा को गर्व, बड़ा ब्रांड,भरोसा और सुखद अनुभव बताया। इसके पूर्व मिलिंद बेड़ेकर ने कार्यक्रम में रखी जाने वाली सावधानी और सुरक्षा के बारे ने बताया, वहीं श्री नितेश

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile