Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ट्रॉपिकल की किसान संगोष्ठी

8 सितम्बर 2022, रायपुर । ट्रॉपिकल की किसान संगोष्ठी –ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम इंडिया प्राइवेट लि. द्वारा चांपा जिले के बिर्रा ग्राम में एक विशाल किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में न्यू कृषक मित्र चांपा के प्रोपाइटर श्री प्रवीण अग्रवाल तथा बिर्रा के रिटेलर माँ चंडी कृषि सेवा केन्द्र  के प्रोपाइटर श्री सुशील देवांगन और ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम कंपनी के चांपा  संभाग के डिप्टी रीजनल मैनेजर श्री  भूपेंद्र राजपूत  के साथ सीनियर डेवलपमेंट ऑफिसर श्री  राजीव कुमार सिसोदिया, डेवलपमेंट ऑफिसर श्री  राहुल गुलिया और चांपा के डेवलपमेंट ऑफिसर श्री सुनील सकर्डे और लगभग 150 किसान साथी इस किसान संगोष्ठी में सम्मिलित हुए।

इस किसान संगोष्ठी में लकी ड्रॉ के माध्यम अनेकों प्रकार के इनाम किसानों में वितरित किए गए। श्री राजीव कुमार सीसोदिया ने अनेकों प्रकार के जैविक व रसायनिक उत्पादों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जिनमे कुछ मुख्य उत्पाद जैसे नासा गोल्ड, गोल्ड बायोनिक और नये उत्पाद जैसे टैग सिल, टैग कार्ब- एन, टैग इक्का, टैग एजेंट आदि उत्पादों की जानकारी दी।

श्री प्रवीण अग्रवाल ने नासा गोल्ड के विषय में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि नासा गोल्ड एक पूर्ण जैविक उत्पाद है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:गेहूँ की नयी किस्म वी.एल. 2041, बिस्कुट बनाने के लिए अत्यधिक उपयुक्त

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें