Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा ने मुरैना में भेंट की 10 एम्बुलेंस

19 जुलाई 2021, मुरैना। महिंद्रा ने मुरैना में भेंट की 10 एम्बुलेंस – देश की प्रसिद्ध मोटर कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मुरैना में 10 एम्बुलेंस भेंट की, जिसका लोकार्पण केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके अलावा श्री तोमर ने जेके टायर्स के सहयोग से मुरैना में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने 10 एम्बुलेंस प्रदान की है, इनमें 4 श्योपुर जिले के लिए और 6 मुरैना जिले के लिए हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में इससे मुरैना जिले को बड़ी सुविधा हो जाएगी। इसके अलावा जेके टायर्स के सहयोग से मुरैना में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण किया गया, जिसका लोकार्पण हुआ। सहयोग के लिए इन दोनों कंपनियों के अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करता हूँ। मुरैना -श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह के प्रथम मुरैना आगमन पर स्वागत करता हूँ।

कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि तीसरी लहर नहीं आए तो अच्छा। तीसरी लहर तभी आएगी जब हम लापरवाही बरतेंगे। ऐसी परिस्थिति बनने पर मुरैना के हर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा कराने के प्रयास किए गए हैं। सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्सरे, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था, ऑक्सीजन की व्यवस्था, पोर्टेबल एक्सरे, बच्चों के लिए आईसीयू और आईसीयू का विस्तार किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत दिनों चिकित्सा सुविधा और उपकरणों के लिए 23 हजार करोड़ का एक मुश्त पैकेज जारी किया है, जिसे राज्य सरकारों के माध्यम से जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें