Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में  किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

01 मार्च 2024, मुरैना: मुरैना में  किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न – मुरैना एवं श्योपुर जिले के चयनित ग्रामों में संचालित ग्रीन ऐग  प्रोजेक्ट  के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र मुरैना में नेशनल इनोवेशन इन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर (एन.आई.सी.आर.ए.) परियोजना पर  दो  दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।इसमें लगभग 150 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

 पहले दिन  विजयपुर ब्लॉक के ग्रामों से आए किसानों को प्रशिक्षित किया गया तथा दूसरे  दिन सबलगढ़ ब्लॉक के ग्रामों से आए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। केव्हीके  वैज्ञानिकों  द्वारा एन.आई.सी.आर.ए. परियोजना पर प्रशिक्षण दिया गया। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र मुरैना से  वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार गुर्जर, डॉ. बी.एस. कंषाना, डॉ. अशोक यादव एवं डॉ. स्वाति तोमर, टीम लीडर श्री अतुल कुमार पाल  तथा  जिला सपोर्ट ऑफिसर डॉ. रवि सिंह सिंह गुर्जर सहित  सीआरपी भी उपस्थित थे। इसमें लगभग 150 को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा एन.आई.सी.आर.ए. परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि तकनीक को साझा किया गया। किसान किस प्रकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, मधुमक्खी पालन एवं  लघु  उद्यम  को वैकल्पिक आय बनाने पर जोर  दे ,जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो और उनकी आय दोगुनी हो सके। परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान  किसानों  को बेहतर उत्पादन और आज की परिस्थिति में जोखिम, कृषि  तकनीकों  के  माध्यम  से जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को किस प्रकार कम किया जा सकता है।  किसानों  को एन.आई.सी.आर.ए. परियोजना अंतर्गत विकसित की गई तकनीकी का प्रदर्शन भी कराया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)