Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री श्री सिलावट के साथ किसानों ने की भेंट

15 फरवरी 2024, इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री श्री सिलावट के साथ किसानों ने की भेंट – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में भोपाल में विधानसभा स्थित कक्ष में सांवेर विधानसभा के 39 गांव के किसानों ने भेंट की। किसानों ने मुख्यमंत्री जी को पश्चिमी रिंग रोड के संबंध में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की समस्या पर उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया।

मंडीदीप-भोपाल से होते हुए इंदौर के लिए बनने वाले सिक्स लाइन रोड को जोड़ने के लिए इंदौर में पश्चिमी रिंग रोड बनाया जाएगा, जिसमें किसानों की जमीन का अधिग्रहण होना है। इस संबंध में किसानों ने आज मुख्यमंत्री जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जमीन का उचित मुआवजा किसानों को दिये जाने की बात रखी। किसानों ने कहा कि गांव को रिंग रोड के फायदे मिल सके और जमीन के बदले उचित मुआवजा भी मिले।

गौशाला के लिए जमीन आवंटन की मांग की – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांवेर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने चितोड़ा गौशाला के लिए जमीन आवंटन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौशाला के लिए जमीन आवंटित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)