Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कृभको के किसान समृद्धि केन्द्र पर किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

1 जनवरी 2023, देवास । कृभको के किसान समृद्धि केन्द्र पर किसानों को मिलेंगी सुविधाएं – केन्द्रीय एवं रसायन उर्वरक मंत्री भारत सरकार डॉ. मनसुख मांडवीया ने  प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों से सीधे चर्चा के दौरान कृभको देवास स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर देवास जिले के प्रगतिशील किसान श्री धर्मेन्द्र राजपूत ग्राम छोटी चुरलाय से लाइव आकर उक्त केन्द्र से किसानों को मिलने वाली सुविधा एवं खेती किसानी व उर्वरक आवश्यकता एवं आपूर्ति के विषय में चर्चा की। इस अवसर पर कृभको देवास द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर वृहत फसल संगोष्ठी (प्रमाणित बीज व उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में  श्री आर. पी. कनेरिया उपसंचालक कृषि जिला देवास, डॉ. ए.के. बडाया, प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र देवास, श्री परमानन्द गोडरिया, उपायुक्त सहकारिता, देवास, श्री जे.पी. सिंह उपमहाप्रबंधक कृभको म.प्र. भोपाल, श्री पी.के. अवस्थी वरि. प्रबंधक कृभको नोएडा, श्री जी.पी. शर्मा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, कृभको  इंदौर, डॉ. सविता कुमारी एवं डॉ. निशीत गुप्ता वैज्ञानिक केवीके देवास उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्री विनायक हरोड़ कृभको रतलाम एवं आभार प्रदर्शन श्री राहुल पाटीदार कृभको देवास द्वारा किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile