Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जेयू एग्री साइंस ने डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग में चार प्रोडक्ट लांच किए

10 मई 2025, इंदौर: जेयू एग्री साइंस ने डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग में चार प्रोडक्ट लांच किए – देश की प्रसिद्ध कम्पनी जेयू  एग्री साइंस ने गत दिनों इंदौर में  डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग का आयोजन किया गया , जिसमें कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर (नार्थ एन्ड सेन्ट्रल ) श्री अनुराग दशपुत्रे ,प्रोडक्ट मैनेजर श्री शरद कुमार सिंह ,असिस्टेंट मैनेजर ( मार्केटिंग) श्री मामून राशिद सहित करीब 250  डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद थे। इस दौरान कम्पनी द्वारा चार प्रोडक्ट अयाका, ऐजोलेन, ट्रीस्टॉन और  निनजित्सु को लांच किया गया।
 
श्री दशपुत्रे ने बताया कि जेयू एग्री साइंस पूर्णतः स्वदेशी कम्पनी है, जो झावर उद्योग (जेयू ) ग्रुप से सम्बद्ध है, कम्पनी का मुख्यालय नोएडा में है, वहीं  जेयू ग्रुप का मुख्यालय चेन्नई में है, जो एग्रो केमिकल के अलावा फार्मा और अन्य सेक्टर में काम करता है। ग्रुप की कंपनियों में 16 ,500 लोग काम करते हैं। कम्पनी फील्ड वर्क पर विशेष ज़ोर देती है , क्योंकि  इसके बिना प्रगति असम्भव है। इसीलिए कम्पनी  फील्ड डे के अलावा ग्राहकों के लिए टूर भी आयोजित करती है। इस वर्ष कम्पनी  द्वारा 470  ग्राहकों  को देश में टूर करवाया गया। जेयू के बिजनेस में एमपी का योगदान 103  करोड़ का रहा जो 13 % से अधिक है। आपने लांच किए गए  4 उत्पादों के बारे में भी जानकारी दी।
                                                         
श्री सिंह ने मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार ,मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी  से फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में  बताया और भविष्य में खेती में आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूटरों को सर्टिफिकेट के साथ ट्रॉली बैग भेंट किए गए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com