Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महाराष्ट्र आम उत्पादक संघ ने बागवानी सम्मेलन का किया आयोजन

22 दिसम्बर 2023, मुंबई: महाराष्ट्र आम उत्पादक संघ ने बागवानी सम्मेलन का किया आयोजन – महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ (एमएसएमजीए) ने हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) माटुंगा मुंबई में एक राज्य स्तरीय कृषि, बागवानी, जैविक, सिंचाई, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन और वेयरहाउसिंग सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन एमएसएमजीए के अध्यक्ष चंद्रकांत मोकल की अध्यक्षता में हुआ।

 सम्मेलन का उद्धाटन गोदरेज एग्रोवेट  के कार्यकारी निदेशक बुर्जिस गोदरेज ने किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से बड़े पैमाने पर आम और अंगूर का निर्यात किया जाता है। इस साल आम का निर्यात 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नीदरलैंड, रूस, यूएई, बांग्लादेश आदि देशों में अंगूर के निर्यात के मामले में भारत 11वें स्थान पर है।

एमएसएमजीए के अध्यक्ष चंद्रकांत मोकल ने कहा, “यह सम्मेलन किसानों को खेती में मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए ठोस समाधान प्रदान करने और किसान उत्पादक कंपनियों व संगठनों के लिए विपणन दायरा बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया।“

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर वित्तीय समावेशन और कृषि के लिए एसबीआई के डिप्टी जीएम दीपक कुमार मिश्रा, एनबीएचसी प्रोकॉम प्रयोगशाला निरीक्षण और लैब परीक्षण सेवाओं के एसवीपी और बिजनेस हेड अजीत लागू, जिवाग्रो एग्री सॉल्यूशंस से दीपक कुटे, जिला अधीक्षक और कृषि अधिकारी ठाणे अमित गायकवाड़ ने अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। .

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)