Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कराने के निर्देश

20 दिसम्बर 2023, सीहोर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कराने के निर्देश – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल रूपये 06 हजार की राशि 03 समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजनांतर्गत 15 वीं  किश्त से हितग्राहियों की लैण्ड लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी के लिए इनेबल,ई-केवाईसी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है।

इस संबध में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि किसानों को योजना के तहत जारी होने वाली 16वी किस्त के लिए आधार, बैंक खाता लिंकिंग,ई-केवाईसी एवं लैंड लिंक की कार्यवाही शीघ्र कराएं।

इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित कर कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के भी निर्देश दिये गये है। कार्यवाही पूर्ण करने के लिए पीएम किसान सेचुरेशन ड्राइव का 15 जनवरी 2024 तक क्रियान्वित किया जाना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)