Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

रिलायंस फाउंडेशन की हेल्पलाईन से तुरंत निदान संभव

भोपाल। रिलायंस फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्यों से जुड़े ग्रामीणों को नई-नई जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का तत्काल समाधन कर रहा है। कृषि, पशुपालन, मछलीपालन आदि ग्रामीण आजीविका के कार्यों में दैनंदिनी समस्याओं का समाधान रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नं. पर विशेषज्ञों के माध्यम से तुरंत मिलता है। इसके बाद भी फाउंडेशन के कार्यकर्ता स्थानीय विशेषज्ञों के माध्यम से भी समाधान उपलब्ध कराते हैं। इसी तरह का अनुभव श्री संतोष पाटीदार को भी हुआ। शाजापुर जिले के ग्राम बेरछा के पशुपालक श्री पाटीदार की भैंस के मुंह में छाले हो गये थे। तब उन्होंने फाउंडेशन के टोल फ्री नं. पर संपर्क कर पशु विशेषज्ञ से इस समस्या का समाधान प्राप्त किया, जिससे उनकी भैंस शीघ्र स्वस्थ हो गई। इनकी डेयरी में गिर, एफएफ नस्लों सहित 15 गाय भी हैं।  इनकी एक गाय बिहाते समय खड़ी हो गई जिसके कारण बछड़ा वपस अंदर चला गया, जिसे फिर हाथ से खींचकर निकालना पड़ा। लेकिन इस कारण गाय को इन्फेक्शन हो गया। तब भी उन्हें फाउंडेशन की हेल्पलाईन पर पशु विशेषज्ञ द्वारा दवाईयां व अन्य उपचार बताये गये। जिसके बाद 10-12 दिनों में गाय इन्फेक्शन से मुक्त हो गयी। अब वे अपनी डेयरी सम्बन्धित समस्याओं का निदान फाउंडेशन की हेल्प लाईन से ही करते हैं।