Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एफएमसी ने मृदा के प्रति किसानों को किया जागरूक

14 दिसम्बर 2023, भाटापारा: एफएमसी ने मृदा के प्रति किसानों को किया जागरूक – ग्राम दावानबोड़ जिला बलौदाबाजार भाटापारा में विश्व मृदा दिवस का आयोजन एफएमसी कम्पनी के द्वारा किया गया जिसमें ग्राम के अधिकतम किसान उपस्थित रहे। जिसमें कंपनी के प्रतिनिधि श्री रामकृष्ण तिवारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य, संतुलित पोषक तत्व, मृदा उर्वरता और मृदा की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वृक्षारोपण  और मृदा परीक्षण के प्रति किसानों को जागरूक कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित एफएमसी कंपनी के प्रतिनिधि सर्वश्री रामकृष्ण तिवारी, जागेश्वर गुप्ता, विष्णु साहू एवं ग्राम के हृदय कुमार वर्मा, रूपनारायण वर्मा, गोवर्धन वर्मा, रामायण ध्रुव, खोरबहरा  वर्मा, लक्ष्मण वर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile