Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

16 जुलाई को पूरे देश में दाल इंडस्ट्रीज़ का कारोबार बंद रहेगा

15  जुलाई 2022, इंदौर: 16 जुलाई को पूरे देश में दाल इंडस्ट्रीज़ का कारोबार बंद रहेगा – भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, नई दिल्ली के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा आगामी 18 जुलाई से सभी प्रकार के दाल-दलहन और अन्य जीवनोपयोगी खाद्यान्नों, मोटे अनाजों पर 5% जीएसटी आरोपित करने के विरोध में देश की सभी दाल इंडस्ट्रीज़ और समस्त प्रकार के खाद्यान्न व्यापार से जुड़े व्यापारी, उद्योगपति एवं कारोबारी 16 जुलाई को अपना सम्पूर्ण कारोबार बंद रखेंगे तथा देश की सभी मंडियाँ भी बंद रहेंगी |

ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्षद्वय श्री अनिल सुरेका (अकोला) और वरिष्ठ सदस्य राजस्थान के श्री राजकुमार पचिसिया, गुजरात के श्री हेमलभाई शाह और श्री विक्रम ठक्कर, उत्तरप्रदेश दाल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मिथिलेशकुमार गुप्ता ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि जीएसटी कौंसिल द्वारा दाल-दलहन एवं अन्य खाद्यान्नों के प्री- पेकेज़्ड और प्री-लेबल्ड पर 5% जीएसटी लगाने के विरोध में  सम्पूर्ण भारत में  दाल इंडस्ट्रीज़ का 16 जुलाई को एक दिवसीय कारोबार बंद रखा जायेगा | देश के सभी राज्यों में सभी प्रकार की दालों एवं अन्य खाद्यान्नों पर 5% जीएसटी लगाने के विरोध में यह एक दिवसीय बंद रखा जा रहा है। सभी दाल इंडस्ट्रीज़ में  कारखाने बंद रहने के साथ माल की आवक-जावक सम्पूर्ण रूप से बंद रहेंगी |

उल्लेखनीय है कि गत माह जून के अंतिम सप्ताह मे नई दिल्ली मे जीएसटी कौंसिल एवं देश के विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों की मीटिंग में  सभी प्रकार की दलों  एवं अन्य खाद्यान्नों पर 5%जीएसटी 18 जुलाई से लगाने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है | केंद्र सरकार का यह निर्णय देश के खाद्यान्न व्यापार से जुड़े सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को चौपट कर देगा। इसके विरोध में एक दिन कारोबार बंद रखा जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 15 अगस्त तक किसान खुद कर सकेंगे ई -गिरदावरी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें