Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

डियाजियो इंडिया नासिक की महिला किसानों को बनाएगी सशक्त

09 फरवरी 2024, नासिक: डियाजियो इंडिया नासिक की महिला किसानों को बनाएगी सशक्त – डियाजियो इंडिया ने छोटे किसानों को सशक्त बनाने और फसल की बर्बादी को रोकने के लिए माइक्रो एंटरप्राइज इनिशिएटिव पहल शुरू की हैं। यह पहल महाराष्ट्र में 100 छोटी भूमिधारक महिला किसानों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

देश की अग्रणी अल्कोहल पेय कंपनियों में से एक, डियाजियो इंडिया (यूनाइटेड स्पिरिट्स लि.) ने नासिक में छोटी महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके द्वारा शुरुआत में 100 छोटी भूमिधारक महिला किसानों को फसल के नुकसान, भोजन की बर्बादी से निपटने और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए कौशल और संसाधनों के साथ सक्षम बनाएगी।

भागीदार के रूप में सावित्रीबाई फुले एकात्म समाज मंडल (एसपीएमईएसएम) और तकनीकी भागीदार के रूप में एस4एस (S4S)  टेक्नोलॉजी के सहयोग से, डियाजियो महिला किसानों को उपज को धूप में सुखाने और खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से उपभोक्ताओं को अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी देने  के लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और उपकरण देगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह पहल डियाजियो की सोसायटी 2030 स्पिरिट ऑफ प्रोग्रेस योजना से जुड़ी है जो स्थानीय सोर्सिंग समुदायों को आर्थिक और पर्यावरणीय लचीलापन बनाने के लिए सहायता देती  है। यह कार्यक्रम महिलाओं को टमाटर, प्याज और अदरक जैसी हवा में सूखने वाली और धूप में सूखने वाली सब्जियों को काटने की सही पद्धति सिखाने  पर केंद्रित होगा। इसके बाद इस उत्पाद को होटल, रेस्तरां और घटक निर्माताओं को आपूर्ति की जाएगी ताकि खाद्य उद्योग के लिए लगातार आपूर्ति हो सके और एक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला बनाकर इन महिला सूक्ष्म उद्यमियों के लिए स्थिर आय मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डियाजियो इंडिया के कॉरपोरेट रिलेशंस डायरेक्टर जगबीर सिंह सिद्धू ने कहा, “डियाजियो इंडिया में एल्को-बेव स्थिरता के लिए हमारी प्रतिबद्धता तथा सोसायटी 2030 स्पिरिट ऑफ प्रोग्रेस ईएसजी योजना का अभिन्न अंग है। यह पहल छोटे किसानों को उनकी आजीविका सुरक्षित करने के अवसर प्रदान करेगी ।”

एसपीएमईएसएम की संस्थापक ट्रस्टी डॉ प्रतिभा फाटक ने कहा, “महाराष्ट्र में भोजन और फसल की बर्बादी के मुद्दे के समाधान के लिए स्थायी समाधान तैयार करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने की इस परिवर्तनकारी पहल पर डियाजियो इंडिया के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। “

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)