Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

आयशर ट्रैक्टर्स लाॅक डाउन में दे रहा घर पहुंच सेवा

आयशर ट्रैक्टर्स लाॅक डाउन में दे रहा घर पहुंच सेवा

देश की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी आयशर ट्रैक्टर्स कोविड-19 महामारी के इस दौर में भी किसानों की सहायता के लिए सजग और तत्पर है। आयशर का हमेशा यह मानना रहा है कि ‘हम ट्रैक्टर नहीं रिश्ते बनाते हैं, हर मुश्किल वक्त में साथ निभाते हैं।‘ आयशर ने यही भरोसा और विश्वास कोरोना महामारी के मध्य कृषि कार्य में लगे किसानों के बीच आज भी कायम रखा है। लाॅक डाउन के इस समय में भी जब पूरे देश में कृषि कार्य चालू हैं, तब आयशर ट्रैक्टर भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शुरूआत से ही उन्हे ट्रैक्टर तथा कृषि यंत्रों के रख-रखाव और मरम्मत के लिए सहायता उपलब्ध कराता आ रहा है।

आयशर ट्रैक्टर का डीलर नेटवर्क सम्पूर्ण भारत में फैला हुआ है। लाॅक डाउन के इस दौर में कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बिना रूके चलते रहें और कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए आयशर ने अपने डीलर नेटवर्क के सहयोग से किसानों को बिना रूके सेवा मुहैया कराई है। डीलरों के माध्यम से किसानों के घर तक सर्विस, स्पेयर्स पार्टस की सुविधा लगातार पहुंचाई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आयशर ट्रैक्टर्स का सदैव यह प्रयास रहा है कि किसान का काम रूके नहीं और निरंतर और निरंतर चलते रहे तथा उस तक आवश्यक स्पेयर पार्टस व सेवा किसी भी तरह पहुंच सके। कंपनी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि प्रशासन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए किसानों को ट्रैक्टर संबंधी हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाये। शोरूम तथा सर्विस सेंटर पर कोविड-19 से बचाव के सभी मानदण्डों का पूर्णत पालन किया जा रहा है। कोविड-19 की इन विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे किसानों के हर कदम में आयशर ट्रैक्टर्स उनके साथ है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें