शक्तिवर्धक हाई ब्रिड सीड्स का वादा, मूंग फसल में मुनाफा होगा ज़्यादा
25 फ़रवरी 2025, इंदौर: शक्तिवर्धक हाई ब्रिड सीड्स का वादा, मूंग फसल में मुनाफा होगा ज़्यादा – देश की प्रसिद्ध बीज कम्पनी शक्तिवर्धक हाई ब्रिड सीड्स प्रा लि के मूंग बीज जायद के साथ ही खरीफ सीजन के लिए भी न केवल उपयुक्त होते हैं , बल्कि इसकी अधिकांश किस्में पीला मौजेक वायरस के प्रति सहनशील होने सेअधिक पैदावार देती है , जिससे किसानों को मुनाफा भी ज़्यादा होता है।
कम्पनी के जोनल मैनेजर श्री विशाल दुहन ने कम्पनी की मूंग की किस्मों SVM – 88 ,SVM – 66, अभय , SVM – 55 और SVM – 98 की विशेषताएं , गुणधर्म ,परिपक्वता अवधि ,पौधों के आकार और बीज के पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील होने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
SVM – 88 – इस किस्म के पौधों की ऊंचाई 55 -60 से मी होकर इसका पौधा सीधा बढ़ता है। इसकी परिपक्वता अवधि कम होती है। इसकी फलियां लम्बी होती हैं और पकने पर भूरे /काले रंग की हो जाती है। इस किस्म के दाने मध्यम बड़े,चमकदार और आकर्षक होते हैं। यह किस्म ग्रीष्म और खरीफ दोनों समय की बिजाई के लिए उपयुक्त है। विशेष बात यह है कि यह किस्म पीला मौजेक वायरस के प्रति सहनशील होती है।
SVM – 66 – मूंग बीज की इस किस्म के पौधों की ऊंचाई सामान्य होने के साथ ही पौधा सीधा और मज़बूत होता है , इसके कारण तना नहीं गिरता है। इसकी परिपक्वता अवधि 60 -65 दिन होती है। इसके दाने चमकदार और मध्यम आकार के होते हैं। यह किस्म बसंत और खरीफ सीजन में बिजाई के लिए उपयुक्त है। बसंत ऋतु की बिजाई मार्च माह से पहले करना चाहिए। यह किस्म भी पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील है।
अभय – यह किस्म ग्रीष्म और खरीफ दोनों समय बिजाई के लिए उपयुक्त है। इसके पौधों की ऊंचाई 40 -50 से मी होती है। फलियां पकने पर इसके दाने नहीं झड़ते हैं। इसका हरा दाना चमकीला और मध्यम आकार का होता है।
SVM – 55 – इस किस्म का पौधा मध्यम ऊंचा ( 30 -55 से मी ) का होकर फैलावदार होता है। यह शीघ्र पकने वाली किस्म है। जिसकी परिपक्वता अवधि 50 -60 दिन होती है। इसके हरे रंग के दाने छोटे, चमकदार और आकर्षक होते हैं। बसंत ऋतु की बिजाई के लिए यह किस्म सर्वोत्तम है। यह किस्म भी पीला मोजेक वायरस के लिए प्रतिरोधी किस्म है।
SVM – 98 – इसका पौधा सीधा और कम बढ़ने वाला होता है। इसकी फलियां पकने पर भूरे एवं काले रंग की हो जाती है। इसके दाने छोटे और चमकदार होते हैं। पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील यह किस्म ग्रीष्म और खरीफ दोनों सीजन के लिए उपयुक्त है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: