Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धानुका चेयरमैन श्री अग्रवाल डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

21 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: धानुका चेयरमैन श्री अग्रवाल डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित – एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में गत सप्ताह आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में धानुका एग्रीटेक लि के ग्रुप चेयरमैन श्री आर जी अग्रवाल को मानद डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (डी फिल) (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अतुल चौहान और संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान भी उपस्थित थे और उन्होंने भारत की कृषि को जीवंत बनाने और अपने गौरवशाली अतीत को पुनः प्राप्त करने के लिए श्री अग्रवाल की गहरी प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और परोपकारी प्रतिबद्धता की सराहना की। 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने ग्रुप चेयरमैन श्री अग्रवाल को यह प्रतिष्ठित डिग्री प्रदान की। इस समारोह  में प्रोफेशनल, विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद, यूजी और पीजी के छात्र और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उपस्थित थे।

धानुका ग्रुप चेयरमैन श्री अग्रवाल ने एमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करके स्वंय गौरवा न्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने छात्र के भविष्य को संवारने में शिक्षकों और अभिभावकों के महत्व और भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली गुरु मां होती है और दूसरे गुरु पिता होते हैं और फिर गुरु आते हैं जो उन्हें शिक्षा और संस्कार देते हैं और अनुशासित करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों का भविष्य शिक्षकों और अभिभावकों के अटूट समर्पण से बनता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)