Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अटल भूजल योजनांतर्गत बलराम तालाब के लक्ष्य जारी 

25 मई 2022, इंदौर: कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा गत दिनों वर्ष 2022 -23 के लिए  ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर अटल भूजल योजनांतर्गत कुछ जिलों के बलराम तालाब के विकासखंडवार लक्ष्य जारी किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं – जिला छतरपुर (विकासखंड – छतरपुर ,नौगांव ,राजनगर ), जिला दमोह (विकासखंड पथरिया ), जिला निवाड़ी (विकासखंड निवारी), जिला पन्ना (विकासखंड अजय गढ़), जिला सागर (विकासखंड सागर) और जिला टीकमगढ़ में विकासखंड (बलदेवगढ़, पलेरा)। 

उल्लेखनीय है कि संचालनालय द्वारा बलराम तालाब के लिए 19 मई 2022 से पोर्टल पर कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बलराम तालाब के लक्ष्यों के विरुद्ध कृषकों का चयन ‘पहले आओ ,पहले पाओ ‘के आधार पर किया जायेगा। शेष लक्ष्यों में  ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चयन शासन आदेश के अनुसार किया जावेगा । ऑन लाइन आवेदन हेतु लिंक  https://dbt.mpdage.org पर क्लिक करें।    

महत्वपूर्ण खबर: रोटावेटर, रिवर्सिबल प्लाऊ, सीड ड्रिल अवं अन्य कृषि यंत्रों के जिलेवार लक्ष्य जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें