Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री यादव कृषि विश्वविद्यालय में

जबलपुर। पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव का जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आगमन हुआ। श्री यादव ने विवि में चल रहे अनुसंधान कार्यो का सूक्ष्म निरीक्षण कर कहा अनुसंधान कार्यों को वास्तविक रूप से कृषकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें जिससे खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सके, और साथ ही इन कार्यों को पशुपालन व मत्स्य विभाग से समन्वय बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन, संयुक्त संचालक कृषि श्री नेताम, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान व वेटनरी विवि के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. जे.के. भारद्वाज उपस्थित रहे।