राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने कृषि एवं मत्स्य विभाग के कार्यो का किया अवलोकन

13 जून 2023, बुरहानपुर: कलेक्टर ने कृषि एवं मत्स्य विभाग के कार्यो का किया अवलोकन – कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने गत दिनों जिले में उद्यानिकी , कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं कार्यो का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय/प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना/मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना में किये गये कार्यो के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सर्वप्रथम हितग्राही श्रीमती वंदना निभोरे बायोफ्लॉक का जायजा लिया। योजनान्तर्गत तैयार की गई यूनिट की कलेक्टर द्वारा प्रसन्नता की गई। निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने सुश्री मित्तल ने उद्यानिकी योजना से संबंधित शाहपुर में केला हेतु बनाए गए एस.के. रायपनिंग चेंबर का भी अवलोकन किया गया। आवश्यकता और उपयोगिता को देखते हुए उप संचालक उद्यानिकी श्री चौहान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं ग्राम सुखपुरी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत निर्मित फिश पोण्ड को देखा तथा हितग्राही से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। एक हेक्टेयर में निर्मित इस तालाब की इकाई लागत रू. 7 लाख है जिस पर गोविंद सुभाष चौधरी को 2.80 लाख अनुदान प्राप्त हुआ है। गोविंद द्वारा 15 से 16 लाख रू. व्यय करते हुए अपने व्यय से पॉलीथिन लगाकर स्तरीय मछली पालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक किसानों को मछली पालन हेतु प्रेरित किया जाये। कलेक्टर ने ताप्ती पुल के पास श्री अनिल वाघे की जमीन पर लीज लेकर बनाए गए पृथक-पृथक तीन उपक्रमो का भी निरीक्षण किया। मध्यप्रदेश में निर्मित, एक मात्र, फिश कोल्ड स्टोरेज का कार्य हितग्राही श्रीमती उषाबाई वाघे द्वारा कराया गया है। जिसका शुभारंभ आज कलेक्टर सुश्री मित्तल की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यानीकि उपसंचालक श्री चौहान, कृषि उपंसचालक श्री एम.एस.देवके, सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ए.एस. भटनागर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement