Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान के वनाधिकार पट्टे वाले सभी कृषक तारबंदी योजना का ले सकेंगे लाभ

26 फरवरी 2024, जयपुर: राजस्थान के वनाधिकार पट्टे वाले सभी कृषक तारबंदी योजना का ले सकेंगे लाभ – राजस्थान राज्य के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में राज्य सरकार के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त वनाधिकार पट्टे जिनमें कृषक की भूमि का स्थान, क्षेत्रफल, अक्षांश व देशान्तर अंकित हैं। ऐसे भूमि प्रदत्त कृषकों को भी तारबंदी योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाएगा। 

अब तक वनाधिकार पट्टे वाले कृषकों को योजना के अन्तर्गत लाभान्वित नहीं किया जा सकता था। अब वनाधिकार पट्टे वाले सभी कृषक तारबंदी योजना का लाभ ले सकेंगे। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जी.एस.कटारा ने बताया कि तारबंदी के लिए आवेदन पत्र के साथ राजस्व विभाग की ओर से प्रदत्त स्वामित्व की पासबुक की प्रमाणित छाया प्रति और  नवीनतम जमाबंदी की नकल  छह माह से अधिक पुरानी न हो संलग्न करनी होगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें