Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

ड्रोन खरीदने पर अनुदान कहां से मिलता है

28 मार्च 2023, भोपाल ।  ड्रोन खरीदने पर अनुदान कहां से मिलता है.

समाधान – ड्रोन खरीदने पर म.प्र. में अनुदान संचालक कृषि अभियांत्रिकी के माध्यम से प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाइट www.chc.mpdage.org देख सकते हैं।

योजना के अनुसार ड्रोन पर फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी (एफईपीओ) को कीमत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 7.50 लाख रु., केन्द्र एवं राज्य सरकार के संस्थानों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों, कृषि विज्ञान केन्द्रों को कीमत का 100 प्रतिशत या अकितम 10 लाख रु., अनुसूचित जाति, जनजाति, लघु, सीमांत एवं महिला किसानों को कीमत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 5 लाख रु., अन्य किसानों को कीमत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 4 लाख रु. अनुदान दिया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें