Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

इस मौसम में सब्जी के लिये क्या और कब करें ताकि अच्छा लाभ मिले

  • सुरजीत सिंह

7 जुलाई 2022, भोपाल । इस मौसम में सब्जी के लिये क्या और कब करें ताकि अच्छा लाभ मिले –

समाधान – यदि जून में आपने प्याज की रोपणी डाली हो या यदि आपको कहीं से प्याज के रोपे मिल जाते हैं तो खरीफ प्याज लगाने का उपयुक्त समय आ गया है इसकी रोपाई जुलाई के द्वितीय सप्ताह तक कर दें। रोपाई सामान्यत: 15 से 15 से.मी. कतार से कतार तथा पौध से पौध करें। यूरिया 120 किलो, सिंगलसुपर फास्फेट 370 किलो तथा 50 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति हेक्टर की  दर से डालें।

  • खेत में जल भराव की स्थिति बिल्कुल नहीं आये।
  • इसके अलावा अगेती फूल गोभी के रोपे भी प्राप्त करके उसे भी लगाया जा सकता है। रोपाई मेढ़ों के ऊपर 40 से.मी. कतार से कतार तथा 30 से.मी. पौध से पौध करें।
  • यूरिया 100 किलो, सिंगल सुपर फास्फेट 250 किलो तथा म्यूरेट ऑफ पोटाश 60 किलो/हेक्टर की दर से डालें।

महत्वपूर्ण खबर:  इस साल सोयाबीन की बुवाई से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile