Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मेरी लहसुन की फसल पर पत्तियां पीली पड़ रही हैं उपाय बतायें

– पप्पूनाथ बैरागी

21 दिसम्बर 2023, भोपाल: मेरी लहसुन की फसल पर पत्तियां पीली पड़ रही हैं उपाय बतायें – किसी भी फसल के पीलापन के एक से अधिक कारण हो सकते हैं | आपकी फसल में माहो का प्रकोप, पत्तियों पर धब्बा रोग, पानी की अधिकता अथवा नत्रजन उर्वरक की कमी कोई भी कारण हो सकता है। जिसके चलते फसल में पीलापन/पत्तियां सूखने के लक्षण आ रहे हैं। आप निम्न उपाय करें-

यदि पर्याप्त उर्वरक पूर्व में नहीं दिया गया हो तो यूरिया फसल में सिंचाई/निंदाई के बाद दें।

यदि जल लग्नता की स्थिति दिखाई दे रही हो अतिरिक्त जल का रिसाव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डाईथेन एम 45 की दो ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिड़काव करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

रोगर 1 मि.ली./लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिड़कें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)