Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मूंग में इल्ली के प्रकोप का समाधान बतायें।

20 मार्च 2024, भोपाल: मूंग में इल्ली के प्रकोप का समाधान बतायें – मूंग फसल में सफेद बैंगनी रंग की मारूका इल्ली का प्रकोप पाया जाता है। यह इल्ली फसल के फूलों में रहती है। जब पुष्प से फली का निर्माण होता है, तब इल्ली फली के अन्दर दाने को नुकसान करके बाहर निकलती है। इससे किसानों को भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान होगा। नियंत्रण के लिए टेट्रानिलिप्रोल 50 मिली प्रति एकड़, डेल्टामेथ्रिन 100 मिली प्रति एकड़ या क्लोरोइंट्रानिलीप्रोल, लेम्डासाइक्लोप्रिन 100 मिली प्रति एकड़ या बीटासाइक्लोथ्रिन, इमिडाक्लोप्रिड 140 मिली प्रति एकड़ की दर से 150 ली. पानी में घोल बनाकर सुबह या शाम छिड़काव करें। साथ ही फसल पर पाउडी मिल्डयु रोग के निदान के लिए टेबुकुनोजॉल सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile