Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- चूहों को मारने की दवा एवं कल्चरल उपाय बतायें।

– छोटे लाल राय, कुठुलिया
समाधान – चूहा और दीमक दोनों सामाजिक त्रासदी है। जिनका असर खेती तथा घरों तक होता है। चूहा एक बहुत ही चालाक और सतर्क प्राणी होता है। उसको नियंत्रण में रखने के लिये छल/प्रपंच करना होता है। जो निम्न बिन्दुओं  से जानें-

  • खेत में जगह-जगह घूम कर चूहों के सक्रिय बिलों का सर्वेक्षण करें।\
  • फूले चने, मुरमुरे इत्यादि को रोज बिल के आसपास दो दिनों तक डालकर चूहों के लिये आकर्षण पैदा करें ।
  • अच्छा स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ देने के बाद 4 दिन बाद जिंक फास्फेट 2.5 ग्राम को 100 ग्राम आटे में मिलायें। उसमें तेल तथा गुड़ भी डालें। स्वादिष्ट गोलियों को सक्रिय बिलों के पास  रखें।
  • खेत में जगह-जगह खूटे गाड़े ताकि उस पर रात में उल्लू बैठ सकें और चूहों को उठा सकें।

https://www.krishakjagat.org/farming-solution/suggest-ways-to-protect-wheat-crop-from-rats/