Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं कुंदरू लगाना चाहता हूं, कृपया तकनीकी बतायें।

-रामअवतार सिंह, राजनांदगांव
समाधान – आप कुंदरू लगाना चाहते हैं आपके क्षेत्र में कुंदरू बहुत लगाया जाता है तथा उत्पाद का निर्यात भी होता है। आप कुंदरू लगायें निम्न तकनीकी अपनायें।
1. कुंदरू लता वाली फसल है इसकी कलम लगाई जाती है आपके आसपास जैसे दुर्ग से आप स्वयं जाकर अच्छी कलम छांट कर ला सकते हैं।
2. कलम की लम्बाई 50 से 75 से.मी. होनी चाहिये जिसमें 4-5 गांठ हो।
3. खेत में 3-3 मीटर दूरी पर 30&30&30 से.मी. के लम्बे, गहरे, चौड़े गड्ढे तैयार करें।
4. प्रत्येक गड्ढे में 1 किलो नीम की खली,10 किलो गोबर खाद, 100 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट 100 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश डालें।
5. कलम लगाने का उपयुक्त समय फरवरी-मार्च, जून-जुलाई तथा सितम्बर-अक्टूबर है। प्रत्येक बेला पर 10 किलो गोबर खाद, 250 ग्राम यूरिया, 950 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट तथा 100 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रतिवर्ष दें।
6. कुंदरू की बेला तीन-चार साल तक फल देती है। तथा अच्छा उत्पादन देकर 30 से 35 हजार आय/हेक्टर देने में सक्षम है।