Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

रबी या खरीफ की फसल बोआई करते हैं पर जमीन में उकटा लग जाता है, उचित सलाह दें

  • शोभित सिंह मार्को

29 नवम्बर 2022, भोपाल । रबी या खरीफ की फसल बोआई करते हैं पर जमीन में उकटा लग जाता है, उचित सलाह दें  –

समाधान – फसलों का उकटा रोग बहुत सामान्य रूप से सभी फसलों पर आक्रमण करके नुकसान पहुंचाता है। वास्तव में इसकी फफूंदी जमीन में रहती है साल दर साल बढ़ती जाती है। चना, गेहूं, मटर, मसूर, सोयाबीन सभी में इसका आक्रमण होता है। इससे बचाव के लिये निम्न उपाय करें-

  • फसलों का हेरफेर एक क्षेत्र विशेष में, बार-बार एक ही फसल नहीं लें।
  • बीज को बुआई पूर्व फफूंदनाशी दवा से उपचारित करें। सामान्यत: थाईरम दो से तीन ग्राम अथवा ट्राईकोडरमा 5 ग्राम/किलो बीज के हिसाब से बीज को उपचारित करें।
  • ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई तीन साल में एक बार अवश्य करें।
  • मेढ़ों की सफाई करें
  • बीज की साफ-सफाई करें।

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अनेक राज्यों की भागीदारी नहीं है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile