Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

अमरूद लगाना चाहता हूं

समस्या- मैं अपने खेत में अमरूद लगाना चाहता हूं कृपया रोपण संबंधित तकनीकी बतायें।

समाधान – अमरूद लगाने का उपयुक्त समय जून माह है जहां पानी की सुविधा हो वहां फरवरी में भी लगाया जा सकता है। एक बार लगाने के बाद अमरूद वर्षों फल देता रहता है आप भी लगायें। पंरतु तकनीकी अपनाकर –

  • अच्छे जल निथार वाली गहरी मिट्टी उपयुक्त होती है।
  • बीज/वनस्पति का प्रवर्धन द्वारा अच्छे पौधे तैयार किये जा सकते हैं। बीज से तैयार पौधों की तुलना में वानस्पतिक प्रवर्धन के पौधे अच्छे तथा जल्दी फल देते हैं।
  • जातियों में इलाहाबाद सफेद, कोहिनूर सफेद, सफेद जाम, अर्का मृदुला, अर्का अमूल्य।
  • अच्छी तरह से जुती तथा समतल भूमि में 1 मीटर के चौड़े, लम्बे तथा गहरे गड्ढे बनवायें। प्रत्येक गड्ढों में 30 किलो गोबर खाद भरंे।
  • प्रत्येक गड्ढों में 20 किलो नीम की खली भी डाले।
  • वार्षिक रखरखाव स्वरूप रसायनिक उर्वरक भी दिया जाये।
  • बरसात छोड़कर 10 दिनों के अंतर से सिंचाई की जाये।

– रघुनन्दन सिंह, आमगांव

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile