Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

प्याज के पत्तों पर बैंगनी धब्बे दिखाई दे रहे हैं। क्या कारण है उपाय बतायें।

रामसंजीवन गौडऱ्

26 मार्च 2024, भोपाल: प्याज के पत्तों पर बैंगनी धब्बे दिखाई दे रहे हैं। क्या कारण है उपाय बतायें – आपकी प्याज की फसल पर बैंगनी धब्बा रोग आ रहा है जो बहुत ही खतरनाक है। इसके कारण पत्तियों से भोजन बनने की क्रिया पर विपरीत असर पड़ता है तथा उत्पादन प्रभावित होता है। धब्बों के चारों ओर लाल रंग की सीमा भी दिखाई देती है इसमें ही रोग के बीजाणु बनते हैं जिसका फैलाव हवा के द्वारा होता है। रोग के कारण 10-30 प्रतिशत उत्पादन में कमी आंकी गई है। इसकी रोकथाम के लिए निम्न उपाय करें।

यह रोग रोपाई के एक माह के बाद दिखने लगता है।

बार-बार यूरिया (नत्रजन) का असंतुलित उपयोग नहीं करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

छिड़काव के लिये कापर ऑक्सीक्लोराइड जो बाजार में क्यूपरामार, ब्लूकापर, क्लिटाक्स 50, फाईटोलन आदि के नाम से उपलब्ध है का 0.3 प्रतिशत 30 ग्राम दवा 10 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से छिड़काव करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बोर्डोमिश्रण बनाकर 4 भाग, नीलाथोथा 4 भाग, बुझा हुआ चूना तथा 500 भाग पानी बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिड़काव करें।

रोग रोधी पत्तियां जैसे नासिक 53, एग्रीफाउंड  लाईट रेड तथा अर्का कल्याण 1 का रोपण करें।

सिंचाई संतुलित की जाये ताकि रोग के बढऩे का वातावरण नहीं बन सके।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)