Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

वर्षाऋतु में ग्वारगम लगाना चाहता हूं बीज कहां से मिलेगा, कीट/रोगों की रोकथाम के लिये क्या करें

  • प्रकाशचंद्र माली

2 मई 2023, भोपाल ।  वर्षाऋतु में ग्वारगम लगाना चाहता हूं बीज कहां से मिलेगा, कीट/रोगों की रोकथाम के लिये क्या करें – समाधान – अपने ग्वारगम के बीज के बारे में जानकारी चाही है। आपके जिले उज्जैन में सब्जी बीज विक्रेता तथा नजदीक के जिले इंदौर में सब्जियों के बीज की निजी कम्पनियां हैं आपको इसके अलावा अपने जिले के उपसंचालक उद्यानिकी से भी आप ग्वारगम के बीज के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। आपने विशेषकर कीट रोग के नियंत्रण के लिये उपाय चाहे है जो निम्न बिंदुओं में सीमित है।

द्य कीट में प्रमुख रूप से कतरा, मोयला, कवरे के नियंत्रण के लिये प्रकाश प्रपंच लगाना सबसे अच्छा उपाय है। अन्य कीटों के नियंत्रण हेतु  डायमिथिएट 30 ई.सी. की 1000 से 1250 मि.ली. मात्रा प्रति हेक्टर के हिसाब से 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।

द्य रोगों में झुलसा तथा भभूतिया सामान्य रूप से आते हंै उपचार हेतु झुलसा के लिये  2-3 किलो ताम्रयुक्त फफूंदनाशी 2-3 ग्राम/ लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें। भभूतिया के नियंत्रण के लिये 25 किलो गंधक/हे.की दर से भुरकाव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:नरवाई जलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही : श्रीमती पटले

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें